दरअसल, यशराज प्रोडक्शन की तरफ से घोषणा की गई है कि वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स लाना चाहते हैं यानी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा कई और फिल्में भी होने वाली हैं। इसमें बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान की फिल्म 'टाइगर' के अलावा अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' भी शामिल हैं। वहीं, पठान के ट्रेलर के साथ ही वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स के लोगो को रिलीज किया जा सकता है। ऐसे में कहा जा रहे हैं कि वाईआरएफ अपना स्पाई यूनिवर्स ला सकता है, जिसमें ऐसी अन्य फिल्में बन सके।
खूबसूरती के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवा चुकी हैं ये साउथ अभिनेत्रियां
यशराज फिल्म्स और आदित्य चोपड़ा के लिए साल 2022 काफी निराशाजनक रहा था। बीते साल उनकी कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, जिनमें 'शमशेरा', 'जयेशभाई जोरदार' और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' शामिल थीं। ये तीनों ही फिल्में यशराज के बैनर तले बनी थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में ये तीनों ही फिल्में नाकामयाब रहीं। यही वजह है कि यशराज फिल्म्स अब अपना एक स्पाई यूनिवर्स लेकर आने वाला है।
Urfi Javed: उर्फी की बॉडी को ये क्या हुआ? वीडियो शेयर कर बताई पूरे कपड़े न पहनने की वजह
यशराज फिल्म की तरफ से वाईआरएफ यूनिवर्स के अंदर कई स्पाई फिल्म देखने को मिलने वाली हैं। इस यूनिवर्स में 'एक था टाइगर', 'धूम', 'मर्दानी' जैसी फिल्में शामिल होंगी। यश राज फिल्म्स के पास अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में 'धूम' सीरीज के साथ दो सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी हैं। 25 जनवरी को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'पठान' के रिलीज के साथ ही दर्शकों को इस यूनिवर्स की पहली फिल्म सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।
Deepika Singh: दीपिका सिंह ने 'बेशरम रंग' पर जमकर किया डांस, यूजर्स बोले- कोई भाबो को बुलाओ