फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में 'रंगे हाथों' पकड़ी गईं अदिति राव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म ‘बॉस’ में बिकनी पहन कर चर्चा में आने वाली अदिति राव हैदरी यूं तो अपने काम के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन कुछ महीने पहले उनका नाम अलग ही कारण से सुर्खियों में आया था। अमेरिका में हुए आइफा आवर्ड्स के दौरान अचानक खबर आई थी कि अदिति और सिद्धार्थ वहां साथ-साथ थे और उन्हें अकेले घूमते तथा डिनर करते पाया गया था।
विज्ञापन

मान ली बात अदिति ने

सिद्धार्थ तो इस मामले में अब तक चुप थे, लेकिन अदिति ने मीडिया में कहा है कि यह सच है। अपने निजी जीवन को लेकर उड़ रही अफवाहों पर स्पष्टिकरण देते हुए उन्होंने कहा है, ‘अफवाहें तो हमारे काम का हिस्सा हैं। इनका कुछ नहीं किया जा सकता। ग्लैमर इंडस्ट्री में तो यह लगा ही रहता है।’ अदिति ने साफ-साफ कहा है, ‘मैं और सिद्धार्थ दोस्त हैं। मुझे ऐक्टर के रूप में सिद्धार्थ बहुत पसंद हैं और मैं उनकी फिल्में देखती हूं।’

विज्ञापन

पर देती रहीं सफाई भी

अदिति ने माना, ‘अमेरिका में हम लोग साथ-साथ थे।’ लेकिन साथ ही अदिति ने यह भी कहा, ‘हम लोग अकेले नहीं बल्कि दोस्तों के ग्रुप में थे। मुझे समझ नहीं आता कि उस पूरे ग्रुप की बात नहीं करके लोग सिर्फ यह क्यों कह रहे हैं कि मैं और सिद्धार्थ साथ थे। यह अधूरी बात है।’

वैसे अदिति यह भी कहती हैं, ‘आप देखें कि यदि मैं और सिद्धार्थ साथ खड़े रहें तो हमारी जोड़ी अच्छी दिखाई देती है।’ अब जब वह ऐसी बात कहेंगी तो लोगों को बात बढ़ाने का मौका तो मिलेगा ही!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें