फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes: कान फिल्म फेस्टिवल से सामने आया अदिति राव हैदरी का पहला लुक, साड़ी में दमक उठा रंग-रूप

Sat, 16 May 2026 01:52 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aditi Rao Hydari Cannes First look: आलिया भट्ट, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी के बाद अदिति राव हैदरी ने भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की है। जहां बाकी एक्ट्रेस ने इस इवेंट के लिए वेस्टर्न ड्रेसअप चुना। वहीं अदिति ने भारतीय पहनावे यानी साड़ी का अहमियत दी। देखें, कान फिल्म फेस्टिवल से अदिति राव हैदरी का पहला लुक। 
विज्ञापन
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदिति राव हैदरी भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची हैं। शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपने लुक की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। अदिति साड़ी पहने दिलकश पोज दे रही हैं। इस लुक में उनका रूप-रंग और निखर उठा है। 

विज्ञापन


 


 

हैवी गोल्ड चोकर ने खींचा ध्यान
अदिति ने इस खास मौके के लिए माेनिका और करिश्मा के ब्रांड जेड की शीर ओरगांजा साड़ी चुनी। इस साड़ी पर बिखरे हुए गोल्ड सेक्विन और सितारा एम्बेलिश थे। इसके साथ उन्होंने हैवी गोल्ड चोकर कैरी किया। हालाांकि, अभी तक एक्ट्रेस इस लुक की और तस्वीरें और डिटेल साझा नहीं की।
अदिति की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने प्यार जताया है। एक ओर फातिमा सना शेख ने उन्हें 'स्टनर' बताया, वहीं उनके पति सिद्धार्थ ने भी कमेंट कर लिखा- 'साड़ी नॉट सॉरी'
विज्ञापन

Aditi Rao Hydari - फोटो : instagram
वर्कफ्रंट पर इस साल की शुरुआत में अदिति की फिल्म 'गांधी टॉक्स' रिलीज हुई थी। इन दिनों वो दो फिल्मों 'पारिवारिक मनु रंजन' और 'लॉयनेस' पर काम कर रही हैं। 

कान फिल्म फेस्टिवल में इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की शिरकत
कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट के लुक खूब चर्चा में रहे। इसके बाद तारा सुतारिया ने भी अपने दिलकश अंदाज से फैंस का दिल जीता। शुक्रवार को इस इवेंट में हुमा कुरैशी भी पहुंचीं। अब अदिति राव हैदरी ने कान फेस्टिवल में शिरकत की है। उनका साड़ी लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें