वीएफएक्स सुधारने में आई इतनी लगात
ओम राउत की आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम के किरदार में, कृति सेनन सीता के किरदार में और सैफ अली खान रावण का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। 700 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को वीएफएक्स को लेकर ट्रोल किया। बाद में खबर आई कि इस फिल्म के वीएफएक्स को ठीक करने के लिए मेकर्स का 100 करोड़ रुपया लग गया है। बता दें कि 1980 के दशक में छोटे पर्दे पर रामानंद सागर की रामायण एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। उस समय टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस भी नहीं थी और शो का बजट भी काफी कम था, इसके बावजूद यह शो अपनी तगड़ी स्टार कास्ट की वजह से लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हुआ था।
इसे भी पढ़ें- Kareena Kapoor: करीना कपूर ने बेहद खास अंदाज में की पति सैफ की तरीफ, फैंस को याद आई 'कभी खुशी कभी गम' की 'पू'
रामानंद सागर की रामायण की ऐसे हुई थी शूटिंग
रामायण में युद्ध वाले सीन को लेकर एकबार रामानंद सागर के बेटे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि टेक्नोलॉजी के आभाव में जुगाड़ से शूटिंग हुई थी। उन्होंने बताया था कि अगर हमें सुबह का सीन शूट करना होता था तो लड़कियां जलाते थे, उससे जो धुआं निकलता था उसे कुहासे को रूप में इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा भगवान शिव के सीन के लिए एक्टर के बैकग्राउंड में एक स्क्रीन रखा था, जिसमें अलग-अलग ग्रहों का स्लाइड शो चलता था। इसमें दिखाए गए युद्ध में युद्ध के सीन में तीर का उड़ना और बिजली का चमकना स्पेशल इफेक्ट्स जेनरेटर (SEG 2000) की मदद से शूट किया गया था।