फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर

Wed, 03 May 2023 06:03 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके पहले फिल्म के ट्रेलर को लेकर नया अपडेट आया है।
 
विज्ञापन
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। रामायण पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। जब से इसका टीजर रिलीज हुआ है, तब से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 16 जून को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यही वजह है कि फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि बहुत जल्द इसका ट्रेलर रिलीज होने वाला है। 
विज्ञापन


कब रिलीज होगा ट्रेलर
प्रभास की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके पहले फिल्म के ट्रेलर को लेकर नया अपडेट आया है। खबरों के अनुसार फिल्म का ट्रेलर 9 मई को रिलीज किया जा सकता है। इतना ही नहीं खबरें यह भी हैं कि ट्रेलर रिलीज होने से एक दिन पहले 8 मई को हैदराबाद में मेकर्स स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएगी, जहां प्रभास के फैंस को आदिपुरुष का ट्रेलर दिखाया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- Neha Sharma: इंफ्लुएंसर कल्चर के कारण नेहा ने गंवाई थी फिल्म, कम फॉलोअर्स के चलते किसी और को किया था कास्ट
विज्ञापन


जमकर हो चुका है विवाद
बता दें कि जब से आदिपुरुष का टीजर रिलीज हुआ है तब से इसपर विवाद चल रहा है। कभी रावण के लुक पर, कभी हनुमान के तो कभी राम के लुक पर जमकर बहस हुई थी। वहीं जब रामनवमी के अवसर पर आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज हुआ था तो उसपर भी जमकर विवाद हुआ था और शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इसके बाद जब हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान जी का लुक सामने आया तो उसपर भी खूब बवाल हुआ था। बता दें कि यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। तमाम विवादों के बीच रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को कैसी लगती है यह जानना बेहद दिलचस्प होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें