आदिपुरुष टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर की शुरुआत मंगल भवन अमंगल हारी दोहे से हो रही है... सबसे पहले हनुमान (देवदत्त नागे) को दिखाया है, जो बता रहे हैं कि यह कहानी उनके प्रभु श्री राम की है। 3 मिनट 19 सेकेंड के इस ट्रेलर में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान अपने-अपने किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में राम के वनवास जाने से लेकर लंका दहन और उस पर वानर सेना की चढ़ाई दिखाई गई है। वहीं बैकग्राउंड में बज रहा जय श्री राम फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ओवरऑल आदिपुरुष का ये ट्रेलर बेहद दमदार है। लॉन्च होने के 5 मिनट के भीतर ही ट्रेलर को लाखों व्यूज मिल गए।