एक मीडिया संस्थान के मुताबिक, 'आदिपुरुष' ने अपने 500 करोड़ रुपये के मेगा बजट से रिलीज से पहले ही 432 करोड़ रुपये निकालने में कामयाबी हासिल की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओम राउत निर्देशित आदिपुरुष ने नॉन-थिएट्रिकल रेवेन्यू सोर्स से 247 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें इसके सैटेलाइट राइट्स, म्यूजिक राइट्स, डिजिटल राइट्स और अन्य सहायक अधिकार शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म ने साउथ में अपने थिएट्रिकल रेवेन्यू से मिनिमम गारंटी के तौर पर 185 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
Old Age Fathers: दादा-नाना बनने के बाद भी पिता बने ये हॉलीवुड स्टार्स, एक तो 83 की उम्र करेंगे बच्चे का स्वागत
फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है। लोग ओम राउत की फिल्म देखने के लिए बेताब हैं, जिसके चलते कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत करेगी। बॉक्स ऑफिस के शुरुआती अनुमानों के अनुसार 'आदिपुरुष' अपनी रिलीज के पहले तीन दिनों में अकेले अपने हिंदी संस्करण से 100 करोड़ रुपये कमाने में फल हो सकती है। अब यह देखना होगा कि फिल्म की व्यावसायिक भविष्यवाणियां सच होती हैं या नहीं।