वास्तविक प्रमाण कहां है
दरअसल आदिपुरुष दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर छह दिनों में अपनी झोली में लगभग 348.90 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। लेकिन अब इस फिल्म का कलेक्शन गिरता नजर आ रहा है। लेकिन अभी भी फिल्म ने अपने बजट के हिसाब का भी कलेक्शन नहीं किया है। अब मुकेश खन्ना ने इसके आंकड़ों पर आपत्ति जताई है। मुकेश खन्ना ने पहले भी आदिपुरुष पर प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। अब एक नए बयान में वह अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सवाल उठा रहे हैं। महाभारत अभिनेता ने कहा, वो आंकड़े दिखा रहे हैं। आंकड़ों का वास्तविक प्रमाण कहां है? वो सिर्फ बॉक्स ऑफिस को लेकर जुनूनी हैं। यह कोई वास्तविक कमाई नहीं है। उन्होंने कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।'
इसे भी पढ़ें- Yash: परिवार के साथ कुलदेवता के मंदिर पहुंचे यश, 'रामायण' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द करूंगा बड़ा ऐलान
आदिपुरुष टीम को सिखाएं सबक
मुकेश खन्ना ने कहा, 'मुझे लगता है कि सांसदों और जनता को टीम को कड़ा संदेश देना चाहिए कि आप लोगों की धार्मिक भावनाओं से नहीं खेल सकते। हिंदू धर्म में लचीलापन है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी करें। मुझे लगता है कि लोगों को एक साथ आना चाहिए और उन्हें सबक सिखाना चाहिए। डरने की कोई बात नहीं है। कल को कोई अन्य फिल्म निर्माता ऐसा कुछ करने से पहले सौ बार सोचेगा।'
मूर्ख नहीं हैं लोग
इतना ही नहीं, मुकेश खन्ना ने आदिपुरुष निर्माताओं को अज्ञानी भी कहा। उन्होंने कहा, 'हर दशहरे पर गांव में रामलीला होती है। बच्चे जाकर नाटक देखते हैं, उनको क्या लगता है कि बच्चे मूर्ख हैं जो रामायण की कहानी और उसके द्वारा प्रस्तुत मूल्यों को नहीं जानते? निर्माताओं ने लोगों को मूर्ख और अज्ञानी मान लिया है।'