बीते वर्ष अक्तूबर में जब फिल्म 'आदिपुरुष' से स्टारकास्ट के लुक वाले पोस्टर साझा किए गए तो दर्शकों ने इन्हें नकार दिया था। खासकर रावण के किरदार में नजर आए सैफ अली खान का लुक तो फैंस को बिल्कुल रास नहीं आया, लिहाजा सोशल मीडिया पर लोगों का खूब गुस्सा फूटा। मगर, मेकर्स ने दर्शकों के इस गुस्से और आलोचनाओं को सिर माथे लिया और किरदारों के लुक में बदलाव किए। इस फिल्म को हर स्तर पर बेहतर बनाने के लिए मेकर्स जी-जान से जुटे हैं और उनकी मेहनत रंग भी लाती दिख रही है। इस फिल्म के हिंदी ट्रेलर ने नया इतिहास रच दिया है। आइए जानते हैं...
24 घंटे में बनाया रिकॉर्ड
पैन इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज से पहले ही जबर्दस्त चर्चा बटोर रही है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है। आलम यह है कि लोग बार-बार यह ट्रेलर देख रहे हैं। प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह अभिनीत इस फिल्म ने अपने नाम एक रिकॉर्ड कायम किया है। इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर अब तक सबसे ज्यादा देखा गया ट्रेलर बन गया है। यह रिकॉर्ड भी ट्रेलर ने महज 24 घंटे के भीतर ही तोड़ दिया।
Filmy Wrap: उर्फी ने अशनीर को दिया करारा जवाब और प्रियंका ने फिर खोले इंडस्ट्री के राज, पढ़ें मनोरंजन की खबरें
इन दोनों फिल्मों से भी आगे
रिपोर्ट्स के मुताबिक आदिपुरुष का ट्रेलर 24 घंटे के अंदर 52 मिलियन व्यूज तक पहुंच गया और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी ट्रेलर बन गया। इसके बाद रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत तू झूठी मैं मक्कार है, जिसको 50.96 मिलियन व्यूज मिले और तीसरे नंबर पर यश की 'केजीएफ: चैप्टर 2' को 49.02 मिलियन बार देखा गया।
Indian Police Force: पूरी हुई 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग, इस खास मौके पर होगी रिलीज
इस दिन देगी दस्तक
ओम राउत के निर्देशन में बनी ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर 9 मई को रिलीज किया गया था। ट्रेलर में दिखाए गए वीएफएक्स से लेकर सितारों के लुक की काफी तारीफ हो रही है। प्रभास जहां श्रीराम के रोल में हैं, वहीं कृति माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। सैफ अली खान फिल्म में रावण का रोल अदा कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।