वीडियो पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में कृति सेनन ने माता सीता की निस्वार्थता और पवित्रता का वर्णन किया है। उन्होंने कैप्शन में 'जय सिया राम' को छह अलग भाषाओं में लिख कर इस ऑडियो टीजर को शेयर किया। यह ऑडियो टीजर वीडियो फॉर्मैट में है, जिसमें देखा जा सकता है कि जानकी बनीं कृति सेनन की आंखों से आंसू निकल रहे हैं। वहीं, प्रभास, श्रीराम के रूप में हाथ में धनुष लिए खड़े हैं। इसके साथ ही देवी सीता के रूप में कृति सेनन का पोस्टर भी रिलीज किया गया है।
इस ऑडियो टीजर को देखते ही फैंस ने भी रिएक्शन देना शुरु कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लगता है फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ब्लॉकबस्टर लोडिंग'। तो वहीं एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कृति से सवाल पूछा है, ट्रेलर कब आएगा मैम। वहीं कई फैंस ने हार्ट इमोजी के साथ जय श्री राम लिखा है।
फिल्म की बात करें तो प्रभास की आदिपुरुष भारत में बनी सबसे महंगी फिल्म है, जिसका प्रमोशन भी हाई लेवल पर होने की उम्मीद की जा रही है। किरदारों की बात करें तो राम के रोल में प्रभास तो जानकी के रूप में कृति सेनन और लंकेश के रूप में सैफ अली खान नजर आएंगे। वहीं 'आदिपुरुष' की रिलीज में बहुत ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। फिल्म 16 जून को थिएटर्स में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें: 'फीस से ज्यादा करता हूं काम...' , इस सुपरस्टार की सलाह के बाद बदला शरद केलकर का नजरिया