सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर खूब लाइमलाइट बटोरते हैं। सलमान 57 वर्ष के हो चुके हैं, बावजूद इसके भी वह शादी का लड्डू खाने से बचते रहे हैं। हालांकि, इनके लव अफेयर्स के किस्से कम नहीं हैं। वहीं, एक दौर ऐसा था जब दबंग खान पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे, लेकिन दोनों के रिश्ते का अंत एक बुरे मोड़ पर हुआ था। रिपोर्ट की मानें तो, ‘बाजीराव मस्तानी’ में पहले मस्तानी का किरदार ऐश्वर्या को ऑफर हुआ था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि बाजीराव के किरदार के लिए सलमान खान को चुना गया है तो उन्होंने प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए। सलमान ने भी मूवी को करने से इनकार कर दिया। बाद में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस फिल्म का हिस्सा बने और मूवी बड़ी हिट साबित हुई।