फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: सतीश कौशिक की बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे अनुपम खेर, वीडियो शेयर कर किया एलान

Wed, 21 Jun 2023 12:18 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुपम और सतीश की दोस्ती पूरी फिल्म इंडस्ट्री में फेमस थी। दोनों 45 साल से अच्छे दोस्त थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब अनुपम खेर हॉस्टल में रहा करते थे तब वह सतीश के घर पर ही अक्सर भोजन किया करते थे।
विज्ञापन
अनुपम खेर-वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुपम खेर अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक के साथ आजकल अच्छा खासा टाइम बिता रहे हैं। अपना पहला इंस्टाग्राम रील बनाने से लेकर वीकएंड के दौरान बाहर जाने तक, अनुपम एक पिता की तरह वंशिका की देखभाल कर रहे हैं। इस बीच दिग्गज अभिनेता ने अब वंशिका से वादा किया है कि जब वह बड़ी होंगी तो वह उन्हें फिल्मों में लॉन्च करेंगे। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस बात का एलान किया है। इस वीडियो में अनुपम सतीश की बेटी से कई मुद्दों पर बात करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

Dipika Chikhlia: 'मनोरंजन का साधन नहीं है रामायण...,' आदिपुरुष विवाद पर दीपिका चिखलिया ने तोड़ी चुप्पी

वंशिका को एक्ट्रेस बनाने का किया वादा
इस वीडियो में अनुपम वंशिका से पूछते नजर आते हैं कि बड़ी होकर क्या अभिनेत्री बनना चाहती हैं? इस पर वह जवाब देती हैं कि उन्हें अभी नहीं पता है। वीडियो में आगे अनुपम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर वंशिका कभी भी एक्ट्रेस बनना चाहें तो अनुपम न सिर्फ उन्हें निजी तौर पर एक टीचर के रूप में प्रशिक्षित करेंगे बल्कि, उन्हें फिल्मों में भी लॉन्च करेंगे। 
Adipurush BO Collection Day 5: बमुश्किल दहाई तक पहुंचा ‘आदिपुरुष’ का मंगलवार का कलेक्शन, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन

45 साल पुरानी थी सतीश-अनुपम की दोस्ती
बता दें कि अनुपम और सतीश की दोस्ती पूरी फिल्म इंडस्ट्री में फेमस थी। दोनों 45 साल से अच्छे दोस्त थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब अनुपम खेर हॉस्टल में रहा करते थे तब वह सतीश के घर पर ही अक्सर भोजन किया करते थे। अभिनेता के अचानक निधन से अनुपम को गहरा सदमा पहुंचा था। अपने सबसे करीबी दोस्त के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी किया था। 
Bollywood Star: मिस यूनिवर्स को डेट कर चुका है यह क्यूट बच्चा? क्या पहचान पा रहे हैं आप?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें