फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: रावण के लिए ओम राउत की पहली पसंद नहीं थे सैफ अली खान! जानिए किसको ऑफर किया गया था 'लंकेश' का किरदार

Wed, 21 Jun 2023 09:55 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्या आप जानते हैं कि सैफ अली खान दशानन की भूमिका निभाने के लिए ओम राउत की पहली पसंद नहीं थे? आदिपुरुष में रावण की भूमिका के लिए सैफ अली खान को साइन करने से पहले एक अन्य बॉलीवुड अभिनेता को ऑफर की गई थी।
विज्ञापन
ओम राउत, सैफ अली खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान जैसी स्टार कास्ट के साथ 'आदिपुरुष' की घोषणा की गई थी, तो लोगों को फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं। जहां 'आदिपुरुष' का अब इसके विवादास्पद डायलॉग्स और रामायण के गलत चित्रण के लिए विरोध किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोग सैफ अली खान द्वारा लंका के राजा रावण की भूमिका निभाने से भी खुश नहीं हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं, जो आपको चौंका देगा। दरअसल, 'लंकेश' के रोल के लिए ओम राउत की पहली पसंद सैफ अली खान नहीं बल्कि बॉलीवुड के एक सुपरस्टार थे। चलिए जानते हैं कौन? 

विज्ञापन

अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जिस दिन फिल्म की पहली झलक सामने आई थी, उसी दिन से लोगों ने सैफ अली खान के 'रावण' का किरदार निभाने का पुरजोर विरोध किया था। लोगों का मानना है कि रावण विद्वान था और सैफ अली खान इस रोल में फिट नहीं बैठते थे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दशानन का किरदार निभाने के लिए ओम राउत की पहली पसंद सैफ अली खान नहीं थे? 'आदिपुरुष' में रावण की भूमिका में सैफ अली खान को साइन करने से पहले फिल्म एक अन्य बॉलीवुड अभिनेता को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने यह किरदार निभाने से इनकार कर दिया था।
Adipurush Controversy: हनुमान जी के बाद मनोज मुंतशिर को याद आए 'महाभारत' के कर्ण, शब्दों के सहारे चलाए तीर

अजय देवगन के साथ ओम राउत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओम राउत ने जिस अभिनेता को यह किरदार ऑफर किया था वह और कोई नहीं बल्कि 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में मुख्य किरदार निभाने वाले अजय देवगन थे। 'आदिपुरुष' के निर्माताओं ने फिल्म में रावण की भूमिका के लिए अजय देवगन से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अजय देवगन ने अपने बिजी शेड्यूल का हवाला देते हुए 'आदिपुरुष' में रावण की भूमिका से इनकार कर दिया था। अजय देवगन इससे पहले ओम राउत के साथ 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में भी पुरस्कार मिल चुका है।  

विज्ञापन

आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि अजय देवगन 'आदिपुरुष' में रावण के किरदार के लिए परफेक्ट होते। लेकिन, अजय देवगन का निर्णय उनके करियर के हिसाब से काफी अच्छा कहा क्योंकि फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के बाद से ही घटिया सीजीआई, वीएफएक्स और डायलॉग्स के चलते विरोध का सामना कर रही है। रामायण के चरित्रों और विवादास्पद संवादों के कारण, 'आदिपुरुष' की स्टारकास्ट को भी विवादों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म की कास्ट के खिलाफ कई जगहों पर केस दर्ज हो चुके हैं और अजय देवगन इन तमाम विवादों से बच गए।
Adipurush: आदिपुरुष से छात्रों को 'रामायण' का पाठ पढ़ाएंगी कृति सेनन, अपने स्कूल के लिए कर रहीं खास स्क्रीनिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें