फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: वरुण धवन की इस बात का बुरा मान बैठी थीं कृति सेनन, प्रभास को बताई थी सारी बात!

Thu, 09 Mar 2023 11:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वरुण ने कृति और प्रभास के रिलेशनशिप की लगभग पुष्टि कर दी थी। हालांकि, बाद में कृति ने इससे साफ इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन
कृति सेनन-वरुण धवन-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काफी लंबे वक्त से कृति सेनन का नाम एक्टर प्रभास के साथ जोड़ा जा रहा है। फिल्मी गलियारों में दोनों के अफेयर की खबरें भी जोर-शोर से चल रही हैं। इतना ही नहीं, एक्टर वरुण धवन ने तो नेशनल टेलिविजन पर अप्रत्यक्ष रूप से दोनों के अफेयर की पुष्टि कर दी थी। इस पर अब कृति सेनन ने चुप्पी तोड़ी है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस बारे में प्रभास की प्रतिक्रिया के बारे में भी बताया है।

विज्ञापन


वरुण ने कही थी यह बात
बता दें कि कृति सेनन और वरुण धवन फिल्म 'भेड़िया' में साथ नजर आए। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन ने प्रभास का नाम लेकर कृति सेनन को मजाक में छेड़ा। इस बारे में कृति ने प्रभास को बताया तो एक्टर ने काफी कंफ्यूज्ड रिएक्शन दिया। इस पूरी स्थिति पर कृति सेनन को काफी बुरा महसूस हुआ था। दरअसल, 'झलक दिखला जा' के मंच पर वरुण ने कृति से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया था, जो एलिजिबल सिंगल वुमन की लिस्ट में एक्ट्रेस का नाम न होने से जुड़ा था। वरुण ने कहा था, 'कृति का नाम इसलिए लिस्ट में नहीं था, क्योंकि कृति का नाम....किसी के दिल में है।' इसके बाद उन्होंने कहा, 'एक आदमी है जो मुंबई में नहीं है। इस इस वक्त शूटिंग कर रहा है, दीपिका पादुकोण के साथ।'
Bollywood: इन अभिनेताओं को डेब्यू के बाद बताया गया था अगला सुपरस्टार, आज तक कर रहे हैं फिल्मों में संघर्ष
विज्ञापन


कृति रह गई थीं हैरान
वरुण के इस बयान ने कृति और प्रभास के रिलेशनशिप की लगभग पुष्टि कर दी थी। हालांकि, बाद में कृति ने इससे साफ इनकार कर दिया था। अब उस परिस्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कृति ने कहा है, 'जब वरुण ने वह बात कही थी तो मुझे सच में बुरा लगा था। मुझे लगा कि प्रभास को बताना होगा। मैंने प्रभास को फोन किया और बताया कि वरुण ने क्या कहा है।' कृति ने आगे कहा, 'प्रभास ने तुरंत पूछा कि वरुण ने ऐसा क्यों कहा? इस पर मैंने जवाब दिया कि पता नहीं।'
विज्ञापन

Sushant Singh: कहां हैं 'सावधान इंडिया' के होस्ट सुशांत सिंह? इस सीरीज में आखिरी बार आए थे नजर

पेश की थी सफाई
कृति ने आगे कहा कि 'इस सबसे प्रभास इतने कंफ्यूज हुए कि वह लगातार इस बारे में पूछते रहे। फिर मैंने उन्हें समझाया कि वरुण दोस्त है और उनकी इस बात को सीरियसली मत लो।' बता दें कि इस वाकये के बाद कृति ने बाकायदा सफाई पेश की थी। उन्होंने कहा था, 'यह न तो प्यार है और न ही पीआर है। हमारा 'भेड़िया' रियलिटी शो पर थोड़ा ज्यादा जंगली हो गया।' बाद में इस पर वरुण ने भी सफाई पेश की थी। आपको बता दें कि कृति और प्रभास फिल्म 'आदिपुरुष' में साथ नजर आएंगे।
Govinda: 15 साल की सुनीता को डेट करने से डरते थे गोविंदा, बोले- लग सकता था चाइल्ड मोलेस्टर का आरोप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें