अध्ययन सुमन और कंगना रनौत किसी जमाने में लंबे वक्त तक एक साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन साल 2016 में उन्होंने कंगना के बारे में कई तरह के खुलासे किये थे और काफी विवाद भी हुआ था। उस वक्त अपने एक इंटरव्यू में अध्ययन ने कहा था कि कंगना ड्रग्स लेती हैं।
अध्ययन सुमन और कंगना रनौत किसी जमाने में लंबे वक्त तक एक साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन साल 2016 में उन्होंने कंगना के बारे में कई तरह के खुलासे किये थे और काफी विवाद भी हुआ था। उस वक्त अपने एक इंटरव्यू में अध्ययन ने कहा था कि कंगना ड्रग्स लेती हैं। अब एक बार फिर अध्ययन सुमन ने कंगना और अपने रिलेशनशिप के बारे में बातचीत की है। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता कड़वाहट भरा था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि कंगना और अध्ययन 2008-2009 के बीच रिश्ते में थे। जब उन्होंने पहली बार कंगना के बारे में खुलासा किया था तो उस वक्त कई लोगों ने उसे पब्लिसिटी नौटंकी भी करार दिया था। अपने ताजा इंटरव्यू में अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत का नाम लिए बगैर 2016 में दिए इंटरव्यू के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि उस वक्त कैसे उन्हें फ्लॉप अभिनेता और पब्लिसिटी का भूखा बताया गया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका रिलेशनशिप कड़वाहट भरा था तो उन्होंने कहा ‘हां, बिलकुल’। उन्होंने कहा कि इस रिलेशनशिप की वजह से वो इमोशनली बहुत परेशान रहे। कंगना और अध्ययन ने फिल्म ‘राज: द मिस्ट्री कंटीन्यू’ में साथ काम किया था।
अध्ययन सुमन ने कहा कि मेरे पापा हमेशा मुझसे कहते कि कोई भी अच्छा या बुरा नहीं होता। कई बार आप किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हैं, पर एक दूसरे के लिए बने ही नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि पिता की यही बात सुनकर म मैं जिंदगी में आगे बढ़ा। अपने पुराना इंटरव्यू में अध्ययन ने कंगना पर कई तरह के आरोप लगाये थे। अध्ययन ने कहा कि लड़ाई उस इंसान के साथ नहीं थी, ये लड़ाई खुद से थी और आप खुद से हमेशा यही कहते रहे कि मैंने रोक दिया होता या नहीं किया होता।