आदिनाथ का खुलासा
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान आदिनाथ ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। यह भारत में बनी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और दुनिया की भी। मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका देने के लिए मैं मुकेश छाबड़ा, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा का आभारी हूं। उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे भरत जैसे महत्वपूर्ण किरदार की जिम्मेदारी दी।" उन्होंने आगे कहा, "यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। इसकी भव्यता को करीब से देखना मेरे लिए बहुत खास है। यह अनुभव ऐसा है, जो कोई फिल्म स्कूल नहीं सिखा सकता।"
फिल्म रामायण
रामायण दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग 2026 की दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर- भगवान राम, यश- रावण, साई पल्लवी- सीता, रवि दुबे- लक्ष्मण और सनी देओल- हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान और हंस जिमर मिलकर बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Neetu Kapoor: नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी दिखीं साथ..