फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adah Sharma: द केरल स्टोरी में काम करने को लेकर अदा शर्मा का खुलासा, बोलीं- कई रात तक नहीं आई नींद

Wed, 29 Mar 2023 11:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री ने बताया कि जब मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई गई तो यह मुझे बहुत डरावनी लगी। मैं कई रात तक सो नहीं सकी और इसके बारे में ही सोचती रही।
विज्ञापन
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदा शर्मा अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं। एक्ट्रेस जल्द ही द केरल स्टोरी में नजर आने वाली हैं। उनके फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। इस बीच अदा ने अपने रोल के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म की कहानी सुनने के बाद कई रात तक वह सो नहीं सकी थीं।

यह भी पढ़ेंं- Bholaa: एडवांस बुकिंग में धीमी हुई 'भोला' की रफ्तार, रिलीज से पहले अजय देवगन की फिल्म के बिके इतने टिकट
विज्ञापन

कई रात तक नहीं आई नींद

अभिनेत्री ने बताया, ''जब मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई गई तो यह मुझे बहुत डरावनी लगी। मैं कई रात तक सो नहीं सकी और इसके बारे में ही सोचती रही। मैं आभारी हूं कि मुझे इस तरह की फिल्म में काम करने का मौका मिला।'' बता दें कि अदा इस  फिल्म में फातिमा बा के किरदार में नजर आने वाली हैं। वह एक मलयाली नर्स की भूमिका में दिखेंगी जो इस्लाम धर्म कबूल कर इस्लामिक स्टेट में शामिल हो जाती है। वह उन 32 हजार महिलाओं में एक है जो गायब चुकी है आईएस की आतंकी बन चुकी है।

यह भी पढ़ेंं- Suhana-Agastya: सुहाना खान को फ्लाइंग किस करते नजर आए अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
इस वजह से मिला ऑफर

लीड रोल निभाने को लेकर अदा ने कहा कि केरल स्टोरी एक हिंदी फिल्म है, इसलिए मेकर्स एक ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री चाहते थे जो हिंदी और मलयालम बोल सके। मैं एक मलयाली हूं, इसलिए मैं दोनों भाषाएं बोलती हूं। यही एक कारण था कि उन्हें लगा कि मैं इस भूमिका के लिए फिट हूं। फिल्म से जुड़े विवाद पर बात करते हुए अदा ने कहा कि विपुल शाह और सुदिप्तो अनेकों फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में वह सभी आंकड़े सामने रखेंगे। जब लोग इस फिल्म को देखेंगे तो उनके सारे सवालों के जवाब इस फिल्म से मिल जाएंगे। अदा के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआत साल 2008 की फिल्म 1920 से की थी। इस फिल्म के बाद वह कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं। कमांडो 3 में वह आखिरी बार नजर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें