फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bastar Trailer: 'बस्तर' का खौफनाक ट्रेलर रिलीज, नक्सलियों के खिलाफ मैदानी जंग लड़ती दिखीं अदा शर्मा

Tue, 05 Mar 2024 12:30 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अदा शर्मा की फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अदा नक्सलियों के खिलाफ जंग लड़ती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
बस्तर द नक्सल स्टोरी ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अदा शर्मा को 'द केरल स्टोरी' की वजह से खूब लोकप्रियता मिली थी। 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी अगली फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में नक्सलवाद के खिलाफ मैदानी जंग देखने को मिलेगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए आज मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में अदा नक्सलियों के खिलाफ जंग लड़ती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


नक्सलियों की क्रूरता देख कांप जाएगी रूह
'बस्तर द नक्सल स्टोरी' में अदा शर्मा आईपीएस नीरजा माधवन का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इसमें आतंकवाद के खिलाफ जंग दिखाई गई है। ट्रेलर में 76 शहीद सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने और उनके बदले की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में नक्सलियों की क्रूरता देख आपकी रूह कांप जाएगी। ट्रेलर में बस्तर की एक महिला अदा के किरदार को बताती है कि उसने अपने पति के साथ-साथ बच्चा भी खोया है। हर घर से उन नक्सलियों को एक बच्चा देना पड़ता है।  

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने इब्राहिम को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर साझा कर कही यह बात
विज्ञापन


देशभक्ति के जज्बे के साथ दिखीं अदा
गांव में नक्सलियों के दहशत को भी दिखाया गया है, जो उनके खिलाफ अवाज उठाने पर उन्हें मौत के घाट उतार देते हैं। ट्रेलर में हर कोई फिल्म के मुख्य किरदार आईपीएस नीरजा के खिलाफ खड़ा होता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद वे नक्सलियों के खिलाफ जंग का एलान करती दिखाई दे रही हैं। नक्सली दिल्ली सरकार को सबक सिखाने के लिए आईपीएस नीरजा को जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद दोनों के बीच खतरनाक जंग शुरू होती है  ट्रेलर में अदा की एक्टिंग जबर्दस्त लग रही है, जिसमें वे देशभक्ति के जज्बे के साथ नजर आ रही है।
विज्ञापन


Shaitaan: अजय की 'शैतान' की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले ही फिल्म ने किया इतने का कारोबार

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' में अदा शर्मा के अलावा इंदिरा तिवारी भी खास किरदार में नजर आएगीं। सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले आशिन ए. शाह द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें