फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में फ्लॉप इन हीरोइनों को किसी ने सर आंखों पर बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरत की चाह में हर साल बॉलीवुड में लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। कुछ सफल होते हैं तो कुछ गुमनाम ही रह जाते हैं।
विज्ञापन


भारत में हिंदी सिनेमा के अलावा तकरीबन 10 भाषाओं में क्षेत्रीय फ़िल्में बनती हैं। ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद इनका रुख़ किया।

हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों से आपको मिलवा रहा है जिन्होंने किस्मत तो आज़माई बॉलीवुड में मगर उन्हें सफलता मिली क्षेत्रीय फिल्मों में।

पॉली डैम: बंगाल की सफल अभिनेत्री

बंगाल की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली पॉली डैम ने करियर की शुरुआत बंगाली फ़िल्म से की थी।

बॉलीवुड में उन्होंने विक्रम भट्ट की सेंसेशनल फिल्म 'हेट स्टोरी' में अपनी किस्मत आज़माई।

'हेट स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर तो ठीक-ठाक चली पर इससे पॉली डैम के बॉलीवुड करियर को कोई फायदा नहीं हुआ।फिर उन्होंने अपना रुख दोबारा बांग्ला फिल्मों की और कर लिया।

मोनालिसा: भोजपुरी सिनेमा काफी सफल

अंतरा बिस्वास यानि मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फ़िल्म से की। वहां नाकामी से निराश मोनालिसा ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आज़माई।

बॉलीवुड में भी असफलता मिलने के बाद मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा की तरफ अपना रुख किया जहां वे काफी सफल हुईं।

वे अब तक लगभग 100 भोजपुरी फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं। मोनालिसा की भोजपुरी हिट फ़िल्में हैं, प्रतिज्ञा, भोले शंकर, धर्मात्मा।

काजल अग्रवाल: दक्षिण की सुपरहिट

दक्षिण की सुपरहिट फ़िल्म 'मगधीरा' से सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाली काजल अग्रवाल की पहली फ़िल्म ऐश्वर्या राय बच्चन और विवेक ओबेरय की फ़िल्म 'क्यूँ हो गया ना' से की थी।

काजल ने बॉलीवुड में अजय देवगन के साथ 'सिंघम' में काम किया। हालांकि इससे काजल के बॉलीवुड करियर को कुछ खास फायदा नहीं हुआ।

फिलहाल काजल दक्षिण के बड़े अभिनेता धनुष और विक्रम के साथ फिल्में कर रही हैं।

नीरू बाजवा: पंजाबी फ़िल्मों की जानी मानी अदाकारा

पंजाबी फ़िल्मों की जानी मानी अदाकारा नीरू बाजवा ने देव आनंद के साथ 'मैं सोलह बरस की' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

नीरू ने मशहूर धारावाहिक 'अस्तित्व एक प्रेम कहानी' में भी काम किया है।

बॉलीवुड में नीरू विवेक ओबेरॉय के साथ 'प्रिंस' में और अक्षय कुमार के साथ 'स्पेशल 26' के स्पेशल गाने में दिखी। लेकिन ना तो फ़िल्म को सफलता मिली और ना ही नीरू को।

फिर वे अपनी किस्मत पंजाबी फिल्मों में आज़माने चली गईं। उन्होंने पंजाब में लगभग 10 से अधिक हिट फ़िल्में दीं।
विज्ञापन

सई ताम्हणकर: मराठी फ़िल्मों से नाम कमाने वाली

टाइम प्लीज, नो एंट्री, पुढे धक्का आहे, दुनियादारी और ज़ापाटलेला जैसी मराठी फ़िल्मों से नाम कमाने वाली सई ताम्हणकर ने अपने करियर की शुरुआत सुभाष घई की फ्लॉप फिल्म 'ब्लैक एंड वाइट' से की थी।

'ब्लैक एंड वाइट' की असफलता के बाद सई ने मराठी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाई जिसमें वे खूब सफल रहीं। सई ने आमिर खान की 'गजनी' फ़िल्म में एक छोटा सा किरदार भी निभाया था।

अब सई ने बॉलीवुड में दूसरी पारी की शुरुआत एडल्ट कॉमेडी फिल्म 'हंटर' से की है पर फ़िल्म बॉक्स ऑफिस में कुछ खास नहीं कर पायी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें