फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा की 'बुआ' ने वेब सीरीज पर बोली बड़ी बात, सुनकर आप भी होंगे हैरान

Mon, 11 Jun 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
छोटे पर्दे पर अपनी पारिवारिक कॉमेडी से धूम मचाने वाली अभिनेत्री उपासना सिंह का कहना है कि इन दिनों वेब सीरीज के नाम पर जो अश्लीलता फैल रही है, उसे रोका जाना जरूरी है। उपासना के मुताबिक जैसे फिल्मों में सेंसर बोर्ड होता है, वैसे ही वेब के लिए भी सेंसर की जरूरत है।
विज्ञापन


उपासना ने कहा कि कॉमेडी विद कपिल में भी पूरी टीम ध्यान रखती थी कि हास्य के नाम पर कोई अश्लील बात नहीं होनी चाहिए।

रोचक बात यह है कि वेब के लिए सेंसरशिप की वकालत करने वाली उपासना खुद अब छोटे पर्दे पर बाद वेब सीरीज में आने के लिए तैयार हैं और उनकी वेब सीरीज प्रॉब्लम, नो प्रॉब्लम को पिछले हफ्ते मुंबई लॉन्च किया गया।
विज्ञापन

इसका निर्माण अपेक्षा फिल्म्स ने किया है। इसकी वेबसाइट पर यह सीरीज उपलब्ध है। निर्माता अजय जायसवाल ने बताया कि प्रॉब्लम, नो प्रॉब्लम में साफ-सुथरी कॉमेडी वाले 10-10 मिनिट के एपिसोड तैयार किए गए हैं।

छोटे पर्दे के चर्चित डायरेक्टर दिनेश दुबे ने यह सीरीज लिखी और निर्देशित की है। दुबे के मुताबिक यह वेब सीरीज आम आदमी की परेशानियों से जुड़ी है। इसमें जयशंकर त्रिपाठी ने उपासना के पति का रोल किया है। हेमंत पांडेय और उदय दहिया इसमें अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें