फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री तबस्सुम ने दी कोरोना को मात, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

Tue, 13 Apr 2021 05:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tabassum - फोटो : file photo
विज्ञापन

एक सप्ताह से अधिक समय पहले कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं दिग्गज अभिनेत्री और टॉक शो की मेजबानी करने वाली तबस्सुम अब ठीक हो गई हैं। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उनके बेटे और अभिनेता-फिल्म निर्माता होशांग गोविल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


76 वर्षीय अभिनेत्री मार्च के अंत में अपने घर पर अपने डिजिटल शो "तबस्सुम टॉकीज" की शूटिंग कर रही थीं, जिसके ठीक दो दिन बाद उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

होशांग ने पीटीआई-भाषा को बताया, "उनका रक्तचाप थोड़ा अधिक था, इसलिए हमने उनकी कोविड-19 जांच करवाने का फैसला किया। तब यह पता चला कि वह संक्रमित हैं, लेकिन गंभीर रूप से प्रभावित नहीं हुईं। सुरक्षा के लिहाज से, हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "पिछले आठ-नौ दिनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। कल, उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और शायद आज या कल उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।" तबस्सुम को दूरदर्शन के लंबे समय से चलने वाले शो "फूल खिले हैं गुलशन गुलशन" की मेजबानी के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें