फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता वीरा साथीदार का कोरोना संक्रमण के बाद निधन, नेशनल अवार्ड विनर फिल्म ‘कोर्ट’ से मिली थी शोहरत

Tue, 13 Apr 2021 12:55 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
वीरा साथीदार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म 'कोर्ट' से चर्चा में आए अभिनेता वीरा साथीदार का कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान ही निधन हो गया है। उनका इलाज नागपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। साथीदार के निधन से मराठी सिनेजगत स्तब्ध रह गया है और लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक साथीदार को बीते हफ्ते तेज बुखार के बाद कोरोना संक्रमित होने का पता चला। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पिछले दो दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे।

विज्ञापन


अभिनय के अलावा अपने लेखन औऱ गायन के लिए भी पहचाने जाने वाले वीरा साथीदार ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म 'कोर्ट' में बेहद अहम किरदार निभाया था। नागपुर के एम्स में आखिरी सांस लेने के समय उनके तमाम परिचित वहां पहुंच चुके थे। उनका निधन सोमवार को यहीं हुआ।

फिल्म 'कोर्ट' को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तो हासिल हुआ ही, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से इसे भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर आस्कर पुरस्कारों के लिए भी भेजा गया था। फिल्म में उन्होंने एक बागी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अभिनय की मिसालें आज भी दी जाती हैं।
विज्ञापन


वीरा साथीदार के निधन पर अभिनेत्री नयना मुके ने गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि इतने महान कलाकार का यूं हमारे बीच से चले जाना बहुत दुखद है। कोरोना के मामले महाराष्ट्र समेत पूरे देश में बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार इस बार बहुत तेज है और इसे देखते हुए बुजुर्गों का खास ख्याल रखे जाने की जरूरत है। नयना ने कहा कि वीरा साथीदार का निधन भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है।

फिल्म 'कोर्ट' के लेखक व निर्देशक चैतन्य ताम्हाणे ने भी कोरोना से वीरा साथीदार के देहांत पर शोक जताया है। चैतन्य ने कहा कि साथीदार एक अच्छे इंसान थे और वह खुद को खुशकिस्मत समझते हैं कि फिल्म 'कोर्ट में उनके साथ काम करने का अवसर मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें