फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blurr Trailer Out: रिलीज हुआ 'ब्लर' का धांसू ट्रेलर, जाने कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Tue, 29 Nov 2022 05:45 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
'ब्लर' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'ब्लर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों का फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट भी बढ़ गया है, क्योंकि ट्रेलर बेहद जबरदस्त है। फिल्म के ट्रेलर से साफ हो रहा है कि यह फिल्म दो जुड़वां बहनों की कहानी है। तो वहीं फिल्म में तापसी डबल रोल प्ले कर रही हैं।

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान कुछ दिन पहले तापसी ने खुलासा किया था कि उन्होंने यह आधी फिल्म आंखों पर पट्टी बांधकर शूट की थी। इस दौरान उनसे सवाल पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा, "जब विशाल ने इस प्रोजेक्ट के लिए मुझसे संपर्क किया तो मैंने तुरंत हां कर दी थी। लगभग आधी फिल्म को ब्लाइंड फोल्ड करके शूट करने के बाद, मैं बहुत सारी यादें और असली चोटें घर वापस ले जा रही हूं। मुझे उम्मीद है कि ओटीटी ऑडियंस को ये थ्रिलर फिल्म पसंद आएगी।"

यह भी पढ़ें:  जाकिर खान के स्टैड-अप कॉमेडी शो 'तथास्तु' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे आप

ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में गौतमी का किरदार निभा रहीं तापसी को धुंधला दिखाई देता है, उसे ऐसा लगता है कि उसके घर में कोई है। ट्रेलर गायत्री के एक कमरे का दरवाजा खोलने से शुरू होता जहां वो अंधेरे कमरे में गौतमी-गौतमी पुकार रही हैं। फिर फौरन एक लाश लटकी हुई दिखती है। पुलिस आती है और जांच शुरू कर देती है। पुलिस कहती है कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, जिस पर तापसी 'ये पॉसिबल नहीं है' कहती सुनाई देती हैं। वह कहती हैं कि गौतमी सुसाइड नहीं कर सकती हैं। फिल्म के ट्रेलर में दिख रहा है कि गायत्री बहन गौतमी की मौत का सुराग ढूंढने के लिए दर-दर भटक रही है।

यह भी पढ़ें: अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में रॉकी भाई ने पत्नी संग मारी एंट्री, देखें तस्वीरें

ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि कैसे गायत्री अपने जुड़वा बच्चों के बारे में एक बड़े सच से अनजान है, जो उसके पति को पहले से ही पता है। एक सीन में डॉक्टर गायत्री को बताते हैं कि वह किसी भी दिन अपनी आंखों की रोशनी खो सकती है और रोशनी उसकी आंखों के लिए जहर है। ट्रेलर के अंत में तापसी की आंखों पर पट्टी बंधी हुई दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें: नॉमिनेट हुए साजिद खान, अकड़ दिखाते हुए बोले- मैं 100 फीसदी बचूंगा
विज्ञापन

बता दें कि यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय 9 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है और अब देखना है कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होते ही दर्शकों को कितनी पसंद आती है और उनकी इसे लेकर क्या प्रतिक्रिया रहती है। फिलहाल ट्रेलर के रिलीज होते ही इसकी चर्चा शुरू हो गई है और ऑडियंस को ट्रेलर पसंद भी आ रहा है।

यह भी पढ़ें: फिल्मकार नादव लापिड के बयान के लिए इस्राइल राजदूत ने मांगी माफी, राजनयिक ने बताया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें