फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं श्रीदेवी की मौत, 3 दिन में सामने आईं ये 5 वजहें

Tue, 27 Feb 2018 10:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। दुबई के होटल में शनिवार रात हुई मौत की पुष्टि के बाद से अब तक हर पहर नए खुलासे हो रहे हैं। पहले बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट से 54 वर्षीय एक्ट्रेस की मौत हुई। बावजूद इसके कई नई थ्योरियां सामने आती-जाती रहीं। आखिरकार मौत के लगभग 48 घंटों बाद पोस्टमार्टम और फॉरेसिंक रिपोर्ट के सामने आते ही पूरा केस पलट गया। रिपोर्ट के अनुसार बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई। उनके खून में शराब के अंश भी पाए गए हैं। आइए जानते हैं इन 3 दिनों में सामने आए मौत के 5 कारण जो पूरा मामला संदेहास्पद बनाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कार्डियक अरेस्ट- कहा जा रहा था कि श्रीदेवी को कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि श्रीदेवी के देवर संजय कपूर ने बताया कि उन्हें पहले से कोई दिल की बीमारी नहीं थी। श्रीदेवी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती थीं। आमतौर पर किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट तब आता है जब उसे पहले से दिल की बीमारी रही हो।
विज्ञापन

3 of 6
सर्जरी- कार्डियक अरेस्ट से मौत के बाद खबर आई कि इस हादसे की वजह यह नहीं बल्कि प्लास्टिक सर्जरी थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि एक या दो बार नहीं श्रीदेवी पूरे 29 बार अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए इसका सहारा ले चुकी थीं। कहा जाने लगा कि उनकी आखिरी सर्जरी में गड़बड़ी होने की वजह से उन्हें कई दवाईयां भी लेनी पड़ रही थीं। कैलिफार्निया के डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने कई डायट पिल्स और एंटी एजिंग दवाईयां भी लेनी शुरू कर दी थीं। जिसका खामियाजा उन्हें अपनी मौत से चुकाना पड़ा।

4 of 6
दवाईयों का ओवरडोज- पियाली गांगुली नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने लिखा, 'श्रीदेवी को अपनी नेचुरल ब्यूटी पर कभी यकीन नहीं रहा। उन्होंने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई। वो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती थीं। कुछ वेबसाइट में छपी खबरों के मुताबिक, श्रीदेवी जवान दिखने और अपनी भूख मिटाने कि लिए ऐसी दवाओं का सेवन करती थीं जिससे उनके हार्ट को नुकसान पहुंच सकता था। खबरों की मानें तो इन दवाइयों से ही श्रीदेवी की ऐसी हालत हुई। इसी प्रेशर की वजह से उन्हें कार्डिअक अरेस्ट आया।
विज्ञापन

5 of 6
हार्ट अटैक- सोमवार शाम होते-होते श्रीदेवी केस में उस वक्त बड़ा खुलासा हुआ जब फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आईं। डॉक्टर्स ने जांच में पाया कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से हुई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 54 वर्षीय इस एक्ट्रेस की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा था। बाद में शरीर में जहर की जांच के लिए टॉक्सीलॉजी टेस्ट भी किया गया था। मगर टेस्ट में साफ हुआ कि श्रीदेवी की मौत पूरी तरह प्राकृतिक थी। दूसरी संभावनाओं को नकारते हुए हार्ट अटैक को ही श्रीदेवी की मौत का कारण समझा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शराब के नशे में डूबने से मौत- आधे घंटे के भीतर जो अगला खुलासा हुआ उसने सभी के होश फाख्ता कर दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी थी। इससे पहले दी गई फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से हुई। मगर खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई है। गल्फ न्यूज के मुताबिक, श्रीदेवी शराब के नशे में थीं। जिससे उनका बैलेंस बिगड़ा और वो बाथटब में गिर गईं। डूबने से उनकी मौत हो गई। इस रिपोर्ट ने श्रीदेवी के हार्ट अटैक आने की बात को झूठा साबित कर दिया है। श्रीदेवी के शरीर में शराब के अंश पाए गए हैं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें