फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बोनी कपूर को दुबई छोड़ने से किया मना, इस नए खुलासे से साजिश में बदली श्रीदेवी की मौत

Tue, 27 Feb 2018 10:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बोनी कपूर
श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरा देश सदमे में है। उनके फैंस और परिवारवाले यह भरोसा नहीं कर पा रहे कि इतनी बड़ी सुपरस्टार इस दुनिया में नहीं रहीं। 54 साल की श्रीदेवी ने शनिवार को दुबई के जुमेरिहा अमिरात टॉवर होटल में अंतिम सांस ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हर कोई हैरान है।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, श्रीदेवी नशे की हालत में बाथटब में गिरीं और उनकी डूब कर मौत हो गई। फैंस को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा कि श्रीदेवी ने इतनी पी ली थी कि उन्हें होश ही नहीं रहा। कुछ करीबियों का कहना है कि श्रीदेवी कभी शराब नहीं पीती थीं। इस मामले में दुबई पुलिस बोनी कपूर से पूछताछ कर रही है।



 
विज्ञापन

3 of 6
श्रीदेवी
बोनी अपने छोटे भाई संजय कपूर के साथ दुबई में हैं। संजय ही सारा पेपर वर्क पूरा कर रहे हैं। पीटीआई की खबर के अनुसार, दुबई पुलिस मोहित मारवाह के परिवार , बोनी कपूर और होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है। बोनी कपूर से यह भी कहा गया है कि वो तब तक दुबई छोड़कर ना जाएं जब तक सरकारी वकील उन्हें इजाजत ना दे।



 

4 of 6
श्रीदेवी
इसके अलावा श्रीदेवी के कॉल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं। सरकारी वकील ने श्रीदेवी के मेडिकल ट्रीटमेंट और उनकी सभी सर्जरी के डॉक्यूमेंट्स की भी जांच करने की मांग की है। वकील पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सहमत नहीं हैं। उन्होंने होटल के सीसीटीवी फुटेज की मांग की है।



 
विज्ञापन

5 of 6
श्रीदेवी
वहीं मुंबई में सभी को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का इंतजार है। कल रात से ही बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अंतिम दर्शन के लिए श्रीदेवी के घर पर पहुंच चुके हैं। इनमें अर्जुन कपूर, ईशान खट्टर, करिश्मा कपूर, रजनीकांत, कमल हासन, सारा अली खान, फरहान अख्तर, जेनेलिया डिसूजा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीदेवी
खलीज टाइम्स के मुताबिक, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर करीब 3.30 बजे परिवार को सौंपा जाएगा और 7 बजे भारत पहुंचेगा। कुछ देर पहले यह भी खबर आई है कि श्रीदेवी 5.30 बजे होटल स्टाफ को बेसुध हालत में मिली थीं। बोनी कपूर ने डॉक्टर्स को फोन 9 बजे किया और मौत 10 बजे हुई। ऐसे में एक बार फिर श्रीदेवी की मौत की गुत्थी उलझ गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें