द इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 में एक्ट्रेस शबाना आजमी ने ध्वजारोहण कर भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मेरे लिए गर्व की बात है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हमारा देश इस साल आजादी के 76 साल पूरे करने जा रहा है। इस खास मौके पर देशभर में हर्षोल्लास का माहौल है। इस बीच बी-टाउन की खूबसूरत और दमदार अभिनेत्री शबाना आजमी ने ऑस्ट्रेलियाई धरती तिरंगा फहराया है। जी हां, द इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 के मौके पर एक्ट्रेस ने ध्वजारोहण किया है। शबाना ने इस अवसर पर कहा, "मुझे तिरंगा फहराने का यह सम्मान मिला है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है, मेलबर्न में ध्वजारोहण करना मेरे लिए गर्व की बात है। हम मेलबर्न में भारतीय सिनेमा का जश्न मनाने के लिए यहां आए हैं और मुझे लगता है कि कला कोई सीमा नहीं जानती और सिनेमा सामाजिक परिवर्तन का एक साधन हो सकता है।''
विज्ञापन
मेलबर्न में फहराया तिरंगा
शबाना आजमी आर.बाल्की की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'घूमर' का हिस्सा है, जिसका द इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 में वर्ल्ड प्रीमियर हो रहा है। जैसे ही मेलबर्न में तिरंगा फहराया गया। देशभक्ति और एकता की भावना वहां उपस्थित लोगों के बीच दृढ़ता से गूंज उठीं। एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अपने दमदार एक्टिंग के दम पर न केवल देशभर में बल्कि विदेशो में भी काफी नाम कमाया है।