फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangeeta Bijlani: संगीता बिजलानी के फार्महाउस में हुई तोड़फोड़, सामान चोरी; पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 18 Jul 2025 11:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sangeeta Bijlani Pune Farmhouse: आज 18 जुलाई को अभिनेत्री संगीता बिजलानी के पुणे जिले के मावल में स्थित फार्म हाउस में चोरी हुई है। संगीता के घर से काफी सामान चोरी हुआ है। 
 
विज्ञापन
संगीता बिजलानी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की खास दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के पुणे स्थित फॉर्म हाउस में चोरी का मामला सामने आया है। उनके घर से काफी सामान चोरी हुआ है। इसके साथ ही घर में काफी तोड़ फोड़ भी हुई है। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन

 
Trending Videos

क्या है पूरा मामला
पीटीआई के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब बिजलानी चार महीने बाद अपने फार्महाउस गईं। उनका यह फार्म हाउस पवना बांध के पास तिकोना गांव में स्थित है। बिजलानी ने चोरी के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि फार्महाउस का मुख्य दरवाजा और खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। एक टेलीविजन गायब था और दूसरा टूटा हुआ था। बिस्तर, रेफ्रिजरेटर, सीसीटीवी कैमरे सहित कई सामान टूटे और गायब थे। उन्होंने बताया कि ऊपरी मंजिल पूरी तरह बिखरी हुई थी और इसके साथ ही कई कीमती सामान भी चोरी हुआ है और साथ ही खराब कर दिया गया है।
 

पुलिस का बयान
बिजलानी ने कहा कि वह अपने पिता की बीमारी के कारण फार्महाउस नहीं आ पा रही थीं। लोनावाला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दिनेश तायडे ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए एक टीम भेजी गई है। इसी के बाद पूरा मामला सामने आएगा।
विज्ञापन

संगीता बिजलानी का करियर
संगीता बिजलानी एक पूर्व भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने 1980 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद संगीता ने 1988 में फिल्म 'कातिल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने 'त्रिदेव' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा संगीता एक्टर सलमान खान की काफी अच्छी दोस्त हैं। उन्हें अक्सर सलमान खान के पारिवारिक समारोह में देखा गया है।

यह भी पढ़ें: Viral Video: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं अरबाज की पत्नी शूरा खान, देखें वायरल वीडियो..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें