आमिर खान के साथ फिल्म 'दंगल' में दमदार अभिनय करने वाली साक्षी तंवर अब एक बार फिर से छोटे पर्दे का रुख कर रहीं है। वो जल्द ही अपकमिंग फूड शो 'त्योहार की थाली' में बतौर मेजबान नजर आएंगी।
इसका प्रसारण एपिक चैनल पर होगा। इस शो में देश की विवधता का जश्न मनाते हुए भारतीय त्योहारों, संस्कृति और पंरपरा से जुड़े भोजन संबंधी दिलचस्प कहानियां बताई जाएंगी। ये पूरा शो 26 एपिसोड का होगा।
साक्षी ने बताया 'ये शो एक अभिनेत्री के रूप में यह मुझे विभिन्न माध्यमों और विधाओं को सामने लाने के लिए उत्साहित करता है। इसके कॉन्सेप्ट से मैं बहुत खुश हूं।'
आपको बता दें कि इस शो में त्योहार के अवसर पर बनाए जाने वाले पकवानों के पीछे की कहानी के बारे में दिखाया जाएगा।
एपिक चैनल पर खान-पान संबंधी लोकप्रिय शो 'राजा, रसोई और कहानियां' पहले से ही हिट है।