बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जितने अपने काम के लिए जाने जाते हैं, उतने ही उनके लाडले पार्टीज करने के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन आए दिन किसी ना किसी पार्टी का हिस्सा बन ही जाते हैं। हाल ही में, आर्यन मुंबई में एक पार्टी में शामिल हुए, जिसकी कुछ तस्वीरें टीवी एक्ट्रेस रोशनी वालिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में आर्यन हमेशा की तरह बहुत गंभीर नजर आए, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।