फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 साल बाद एक बार फिर गाने 'अरे राफ्ता-राफ्ता' पर थिरके धर्मेंद्र-रेखा, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

Fri, 10 Aug 2018 07:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bollywood
विज्ञापन

देओल फैमिली की फिल्म 'यमला पगला दीवाना' का एक और भाग 'यमला पगला दीवाना फिर से' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ट्रेलर में काफी मस्ती और भागम-भाग दिखाई गई है। और तो और इसमें धर्मेंद्र और रेखा को एक बार फिर साथ-साथ देखा गया है।

विज्ञापन

यमला पगला दीवाना
बता दें कि दोनों को उस गाने पर थिरकते हुए देखा गया है जो आज से 45 साल पहले फिल्म 'कहानी किस्मत की' में सुना गया था। बात कर रह हैं गाने 'अरे राफ्ता-राफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है' की। 

Bollywood
फिल्म 'कहानी किस्मत की' साल 1973 में रिलीज हुई थी और दर्शकों को भी ये फिल्म बहुत पसंद आई थी। फिल्म के इस गाने ने लोगों को बहुत मनोरंजित किया था। 

Yamla Pagla Deewana Phir Se
फिल्म का ट्रेलर देखकर पता चलता है कि ये फिल्म भी पिछले दो भागों की तरह खूब गुदगुदाएगी। फिल्म को नवनीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। कृति खरबंदा बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म में बॉबी देओल संग नजर आएंगी।
विज्ञापन

Bollywood
फिल्म 10 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई है जो महीने के आखिरी दिन 31 अगस्त को रिलीज होगी। लेकिन इस बीच ट्रेलर में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी के साथ कई नामचीन हस्तियां भी नजर आई। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान का नाम शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें