आलिया भट्ट की 'कपूर एंड संस' साल 2016 में रिलीज हुई एक फैमिली फिल्म थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ,रत्ना पाठक समेत कई मशहूर कलाकार शामिल थे । हाल में दिए अपने एक इंटरव्यू में अभिनेत्री रत्ना पाठक ने आलिया भट्ट को बाकी नए कलाकारों से अलग बताया। उनके व्यवहार की तारीफ की। जानिए, आलिया के नेचर की किन बातों से रत्ना पाठक इंप्रेस हैं?
रत्ना ने आलिया को लेकर कही बड़ी बात
अभिनेत्री रत्ना पाठक का बॉलीवुड में एक लंबा करियर रहा, उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। 'साराभाई वर्सेस साराभाई' सीरियल से एक्ट्रेस घर-घर मशहूर हो गई थीं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में आलिया से जुड़ी कई बातें साझा कीं। उन्होंने कहा, 'आलिया सेट पर काफी अलर्ट रहती थीं। शूटिंग के वक्त सारा समय वो स्क्रीन के सामने ही बैठी रहती थीं। ऐसा वो सिर्फ तब नहीं करती थीं जब वो एक्टिंग कर रही हों, अगर दूसरों का शॉट हो तब भी वो ऐसा ही करती थीं।'
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया क्यूट बनने की कोशिश नहीं करती हैं
आलिया भट्ट अपने काम को लेकर बहुत डेडिकेटेड हैं। इस बात से रत्ना इंप्रेस हुईं। वह इंटरव्यू में कहती हैं, 'आलिया अपने काम को काफी गंभीरता से देखती थीं। वो अपनी जेनरेशन के बाकी एक्टर्स की तरह ओवर क्यूट बनने की कोशिश नहीं करती हैं। आजकल यंग बच्चे ज्यादा ही सेट पर एंटरटेन करने की कोशिश करते हैं। ताकि वो आसानी से सब सीख जाएं। मगर यह आदत कई बार उनकी एक्टिंग खराब कर देती है। मगर आलिया के साथ ऐसा नहीं है, वह कम बोलती हैं। फिल्म 'कपूर एंड संस' में हमारे सीन एक साथ नहीं थे तो एक बार ही हमारी बात हुई लेकिन फिर भी उनका स्वभाव मुझे अच्छा लगा।'
कपूर एंड संस में कई उम्दा कलाकार नजर आए
कपूर एंड संस 2016 में रिलीज हुई एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रत्ना पाठक समेत कई एक्टर्स शामिल थे। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया था।