फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे अपनी गिरफ्तारी की खबर मीडिया से मिली: राखी सावंत

Fri, 07 Apr 2017 11:17 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
राखी सावंत
विज्ञापन
अक्सर विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत ने ये दावा किया है कि उन्हें नहीं पता था कि उनके खिलाफ कोई केस चल रहा है। राखी सावंत ने पिछले दिनों महर्षि वाल्मीकि को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके चलते उन पर मुकदमा चलाया गया।
विज्ञापन


राखी ने यहां मीडिया को बताया, 'मुझे तो मीडिया से पता चला कि मुझे गिरफ्तार किया जा रहा है, मेरे खिलाफ केस चल रहा है और वारंट भी निकाला गया है। मुझे नहीं पता था कि पंजाब पुलिस मुझे ढूंढ रही है।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं हैरान थी, मुझे कुछ भी नहीं पता था। ना तो पुलिस मेरे घर आई और ना ही मुझे कोई वारंट मिला। मुझे इस केस के बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है।'
विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा कि अगर मैंने कोई अपराध किया है तो मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन

राखी पर लगा वाल्मिकी समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप

राखी सावंत
शिकायतकर्ता ने एक्ट्रेस पर वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। पंजाब पुलिस राखी को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई भी गई लेकिन उनके बताए पते पर जब वह नहीं मिली तो पुलिस वापस आ गई। पुलिस इस मामले पर अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी। इसकी सुनवाई अब 10 अप्रैल को होनी है।

राखी ने बताया कि जब उन्हें इस मामले की जानकारी हुई तो वह बंगुर नगर के ओशिवारा पुलिस स्टेशन गई और वारंट के बारे में पूछा। हालांकि वहां पुलिस ने वारंट जारी होने से इंकार कर दिया।

फिलहाल राखी ने वाल्मीकि समुदाय की धार्मिक भावनाओं के आहत होने पर माफी मांग ली है। राखी ने कहा, 'मैंने सिर्फ वाल्मीकि जी का उदाहरण दिया था, जो मैं बचपन से पढ़ती आ रही थी। मैं किसी की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहती थी।'

उन्होंने यहां ये भी दावा किया कि जब से उन्होंने मीका सिंह और महर्षि वाल्मीकि की तुलना की है तभी से उन्हें धमकियां मिल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें