फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Vaccine War: 'द वैक्सीन वॉर' में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, विवेक अग्निहोत्री ने साझा किया वीडियो

Wed, 14 Jun 2023 10:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर बताया है कि फिल्म की कास्ट में अब राइमा सेन का नाम भी जुड़ चुका है। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द कश्मीर फाइल्स' की जबर्दस्त सफलता के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के एलान के समय से ही फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इसके अंतिम शूड्यूल की शूटिंग शुरू हुई है। इस बीच विवेक ने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया है। 

विज्ञापन

Ashoke Pandit: ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर भड़के निर्माता अशोक पंडित, बोले- नहीं बताया गया निलंबन का कारण

फिल्म से जुड़ीं राइमा सेन
निर्देशक ने सोशल मीडिया पर बताया है कि फिल्म की कास्ट में अब राइमा सेन का नाम भी जुड़ चुका है। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह राइमा का परिचय देते हुए यह बताते नजर आ रहे हैं कि अभिनेत्री भी अब फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं। बता दें कि फिल्म में नाना पाटेकर और अनुपम खेर जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आने वाले हैं। 
Avika Gor: अविका गौर का खुलासा, सलमान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' में लास्ट मिनट पर किया गया था रिप्लेस
 

कोरोना महामारी पर आधारित है फिल्म
फिल्म की कहानी कोरोना वैक्सीन के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म कोविड-19 महामारी के अनिश्चित समय के दौरान चिकित्सा बिरादरी और वैज्ञानिकों के समर्पण को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित है। फिल्म को इस दशहरे पर हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, पंजाबी, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, गुजराती और मराठी में रिलीज करने की तैयारी है।
The Great Indian Rescue: OMG 2 के बाद सर्दियों में बड़ा धमाका करेंगे अक्षय, इस दिन आएगी खिलाड़ी की नई फिल्म
विज्ञापन

द कश्मीर फाइल्स ने की थी जमकर कमाई
'द वैक्सीन वॉर' से पहले विवेक ने 'द कश्मीर फाइल्स' बनाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। कम बजट में बनी इस फिल्म ने कमाई के बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। टिकट खिड़की पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 252.90 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Filmy Wrap: 'दंगल' के हर सीन के लिए 120 बार रिहर्सल करते थे आमिर और राखी को मिला नया हमसफर? पढ़ें फिल्मी खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें