फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द मैट्रिक्स रीसरेक्शन्स' में छोटा रोल होने पर ट्रोलर्स ने प्रियंका चोपड़ा को किया ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया करारा जबाव

Sat, 25 Dec 2021 06:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में तो अपना परचम लहराया ही है साथ ही उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा ने एक से बढ़कर एक दमदार रोल निभाए हैं और हर रोल में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। आज के टाइम में प्रियंक अपने दम पर एक ग्लोबल आइकन हैं। 22 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म "द मैट्रिक्स रीसरेक्शन्स" में प्रियंका ने सती का किरदार निभाया है। हालांकि इसमें उनका रोल कुछ ही समय का था। अब इस रोल को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही हैं जहां कुछ लोग उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें छोटे रोल के लिए ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन

Priyanka Chopra - फोटो : instagram/priyankachopra
एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा "बॉलीवुड हो या फिर कोई इंटरनेशनल प्रोजक्ट, मैं अपने रोल स्क्रीन टाइमिंग के हिसाब से नहीं चुनती हूं, उन्होंने कहा, साउथ एशियन कम्युनिटी से कई लोग मुझसे पूछते हैं कि यह तो छोटा सा रोल है और लीड रोल भी नहीं है, तो फिर आप इसे क्यों कर रही हो?मैंने उनसे कहा कि यह द मैट्रिक्स है और में इसमें अहम भूमिका निभाती नजर आउंगी"

priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि बॉलीवुड में भी मैं अपने रोल चुनती हूं तो उन्हें हमेशा अपने किरदार के हिसाब से ही चुनती हूं, मैंने कई रोल चुने जो लीड रोल नहीं थे, द मैट्रिक्स के बारे में बात करते हुए प्रियंका कहती हैं कि इस फिल्म में लीड रोल में कैरी एन मॉस थीं, जो पिछली तीन फिल्मों से ट्रिनिटी का किरदार फिल्म में निभाती आ रही हैं, हम उनसे मुकाबला नहीं कर रहे हैं, मुझे लगता है कि जो लोग कह रहे हैं कि मेरा रोल बहुत छोटा सा रहा, शायद उनकी सोच छोटी है। 
 
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
द मैट्रिक्स में भले ही प्रियंका का रोल छोटा रहा हो लेकिन उन्होंने अपने किरदार में शानदार अभिनय किया है और एक अलग छाप छोड़ी है। प्रियंका कहती हैं कि मुझे शानदार लोगों के साथ काम करना पसंद है, मेरी सोच छोटी नहीं है। जब बात किरदार चुनने की होती हैं तो, खासतौर पर द मैट्रिक्स के मामले में तो मैंने ऐसी सोच नहीं रखी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें