फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka chopra: प्रियंका चोपड़ा ने 'सोना' से बनाई दूरी, दो साल बाद आखिर क्यों तोड़ी पार्टनरशिप

Thu, 17 Aug 2023 03:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट खोला था। इस इंडियन रेस्टोरेंट का नाम उन्होंने सोना रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एक्ट्रेस ने इस रेस्टोरेंट से दूरी बना ली है।

 
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम रोशन किया है। बीते कुछ समय पहले वह वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आईं थीं। प्रियंका अपने बेबाक बयानों को लेकर भी जानी जाती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह प्रियंका ने बिजनेस में भी अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट खोला था। इस इंडियन रेस्टोरेंट का नाम उन्होंने सोना रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एक्ट्रेस ने इस रेस्टोरेंट से दूरी बना ली है।
विज्ञापन

अब प्रियंका नहीं हैं परिवार का हिस्सा
बता दें कि प्रियंका ने ये रेस्टोरेंट मनीष के गोयल के साथ पार्टनरशिप पर शुरू किया था। मनीष ने मैगजीन से बातचीत में कहा रेस्टोरेंट की क्रिएटिविटी के पीछे प्रियंका का दिमाग था। हम उनकी पार्टनरशिप और सपोर्ट के लिए आभारी हैं। प्रियंका अब हमारी क्रिएटिव पार्टनर नहीं हैं, वह सोना फैमिली का हिस्सा रहेंगी और हम अपने नए चैप्टर के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

इसे भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput: सुशांत पर फिल्मों और किताबों के खिलाफ परिवार, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की नई अपील

प्रियंका के साथ जुड़ना गौरव का पल
प्रियंका चोपड़ा से जुड़े एक सूत्र ने कहा- सोना के साथ काम करना, जुड़ना उनके करियर में हमेशा एक गौरवपूर्ण पल था। सोना से दूर जाने से प्रियंका इन महत्वाकांक्षाओं को और अधिक वैश्विक स्तर पर विस्तारित करने की अनुमति मिलती है। उनका हेयरकलर ब्रांड और एक प्रोडक्शन कंपनी भी है।
विज्ञापन

इन फिल्मों में आईं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार सिटाडेल वेब सीरीज में नजर आईं थीं। उनके पास इस समय कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। वह आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आईं थीं। उसके बाद जोया अख्तर की जी ले जरा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली थीं लेकिन अब खबर है कि प्रियंका ने इस फिल्म से दूरी बना ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें