अमिताभ बच्चन से गौरी खान के इंटीरियर वर्क को लेकर सवाल किया तो एक्टर ने कहा, 'मैंने गौरी का इंटीरियर वर्क देखा है। बीते दिनों मैं शाहरुख के साथ शूटिंग कर रहा था तो बात करते-करते उनकी वैन में चला गया, जिसे खूबसूरती से गौरी खान डिजाइन किया है। वहां एक टीवी, स्लाइडिंग सोफा, किचन और तमाम लग्जरी चीजें हैं। वहीं उन्होंने कहा कि, 'जिसके बाद मैंने सोचा था कि वह ये भी कहेंगे कि वह मेरी वैनिटी डिजाइन पर काम करेंगी, लेकिन अभी गौरी आई नहीं'।
शो होस्ट अमिताभ बच्चन ने हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट कपिल की मूंछों की जमकर तारीफ की। बिग बी की तारीफ सुनने के बाद कपिल ने उनसे ही पूछा कि वह अपनी दाढ़ी का स्टाइल कैसे मेंटेन रखते हैं। इस सवाल पर बिग बी ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, 'मैं उन्हें मेंटेन नहीं करता, वे खुद से अपना ख्याल रखती हैं'।
अमिताभ बच्चन ने यह खुलासा करते हुए कहा कि, 'फिल्म ‘अक्स’ की शूटिंग के दौरान मुझे ये दाढ़ी रखने के लिए कहा गया था। इसके बाद जब मैंने आईने में देखा तो मुझे ये स्टाइल पसंद आया बस तब से यह स्टाइल बरकरार रखा है'। वहीं उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपके चेहरे पर डबल चिन, झुर्रियां जैसी दिखने लगती हैं। मुझे एहसास हुआ कि ये दाढ़ी डबल चिन को छिपाने में और मुझे रिंकल फ्री रखने में मदद करती है'।
यह भी पढ़ें: नहीं पता कि सेंसर बोर्ड में फैसले लेने वाले कहां से आते हैं, मैं बस अभिनय करता हूं