बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले उर्मिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस कंपकंपाती ठंड में जम्मू से आपसे बात कर रही हूं। अब से थोड़ी देर में राहुल गांधी के साथ मैं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रही हूं। एक व्यक्ति, एक पार्टी, कुछ चंद लोगों के बड़े जज्बे के साथ यह यात्रा बढ़ी। यह जज्बा इस यात्रा के साथ बढ़ा है। इस जज्बे का नाम है भारतीयता। इसमें बहुत सारा प्यार, त्याग, विश्वास, भाईचारा और सद्भावना है। यह भारतीयता हम सबको जोड़कर रखती है। कहीं न कहीं मुझे लगता है कि दुनिया प्यार-सद्भावना पर चलती है, डर से नहीं। मेरे लिए इस यात्रा का मूल्य राजनीतिक से ज्यादा सामाजिक है। जय भारत जय हिंद।'
बता दें कि उर्मिला मातोंडकर 1990 के दशक के लोकप्रिय बॉलीवुड सितारों में से एक हैं। 48 वर्षीया उर्मिला मातोंडकर ने छह महीने के बाद सितंबर 2019 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और 2020 में शिवसेना में शामिल हो गई थीं।मनोरंजन जगत से कई सेलेब्स राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं। इनमें पूजा भट्ट, अमोल पालेकर, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और काम्या पंजाबी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: मोरक्को में घर खरीदने के लिए नोरा ने ली थी भारी रकम, महाठग सुकेश ने किया नया दावा