सुकेश ने आगे कहा, 'अब नोरा कह रही हैं कि उनको गाड़ी नहीं चाहिए थी, तो यह सबसे बड़ा झूठ है। उसको अपनी कार बदलनी थी और उसको मर्सिडीज के सीएलए गाड़ी सस्ती लगती थी। उसने मुझसे गाड़ी मांगी थी और मैंने उसे गिफ्ट भी की'। सुकेश ने आगे कहा कि वह इस बात सबूत ईडी को पहले ही दे चुका है। सुकेश ने यह भी कहा, 'उसके पास नोरा के साथ चैट्स के स्क्रीनशॉट थे तो वह यह भी चाहता था कि उसको रेंज रोवर गाड़ी दूं, लेकिन उस समय स्टॉक में वो गाड़ी नहीं थी और उसको तुरंत गाड़ी चाहिए थी। इसलिए मैंने बीएमडब्यू की एस सीरीज की गाड़ी दी। उसने गाड़ी का इस्तेमाल काफी समय तक किया'।
गाड़ी लेने की बात पर सुकेश ने यह भी बताया कि नोरा भारत की रहने वाली नहीं हैं, इसलिए उन्होंने इस गाड़ी को अपनी खास दोस्त के पति बॉबी के नाम पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा था। सुकेश का यह भी दावा है कि जब वह जैकलीन के साथ रिलेशनशिप में था तो नोरा जैकलीन को छोड़ देने के लिए कहती थीं।