फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prem Rog: पद्मिनी कोल्हापुरे ने गाया, ‘ये गलियां ये चौबारा..’ लता मंगेशकर के गाने का नया वर्जन

Wed, 01 Dec 2021 05:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

पद्मिनी कोल्हापुरे के लिए प्रियांक ने 'ये गलियां ये चौबारा' नामक गाने की पुनर्संरचना की है जो हिंदी सिनेमा के शौकीनों को पुरानी यादों की दुनिया में ले जाता है। सारेगामापा म्यूजिक कंपनी के सहयोग से एक दूसरी म्यूजिक कंपनी ने इस पुराने कालजयी गीत को उसी जुनून के साथ दिग्गज पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ बनाया गया है।
विज्ञापन
'ये गलियां ये चौबारा' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित मंगेशकर परिवार से करीबी रिश्ता रखने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने गायन में फिर से कदम रख दिया है। बरसों से संगीत का अभ्यास करती रहीं पद्मिनी के लिए एक जबरदस्त हिट गाना उनके बेटे प्रियांक शर्मा ने फिर से बनाया है, ये गाना फिल्म ‘प्रेम रोग’ का वही गाना है जो फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे पर ही फिल्माया गया था।

विज्ञापन


पद्मिनी कोल्हापुरे के लिए प्रियांक ने 'ये गलियां ये चौबारा' नामक गाने की पुनर्संरचना की है जो हिंदी सिनेमा के शौकीनों को पुरानी यादों की दुनिया में ले जाता है। सारेगामापा म्यूजिक कंपनी के सहयोग से एक दूसरी म्यूजिक कंपनी ने इस पुराने कालजयी गीत को उसी जुनून के साथ दिग्गज पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ बनाया गया है। गाने का जो पोस्टर बुधवार को जारी किया गया, उसमें बचपन से लेकर शादी के दिन तक मां, बेटी के बंधन को दर्शाया गया है।

इस बारे में बात करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे कहती हैं, "एक मां जब अपनी बेटी की शादी करती है तो वह सब कुछ ऐसा है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। खुशी से लेकर दुःख और खालीपन की भावना तक, एक ही समय में बहुत-सी चीजें महसूस होती हैं। 'ये गलियां ये चौबारा' उन सभी भावनाओं का बेहद खूबसूरती से बखान करता है। 
विज्ञापन


यह गाना एक भावनात्मक सैलाब की तरह था और उसे अब जिस तरह से आकार दिया गया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है। इस गाने के लिए अपनी आवाज देने लायक मैं बनी, इससे बड़ा सम्मान कुछ भी नहीं है।" मूल गाने में इस गीत को लता मंगेशकर ने आवाज दी है।

 

Koo App

”ये गलियां ये चौबारा”    6 दिसंबर को हो रहा है रिलीज़!   मेरी खूबसूरत मासी पद्मिनी कोल्हापुरे अपने आइकोनिक गाने को फिर से गाएगी उनकी दिलकश आवाज़ में    हर माँ के दिल में उतरता हुआ एक गाना! एक बेटी अपनी मां की गोद से बड़ी तो हो सकती है लेकिन उसके प्यार के सामने हमेशा छोटी ही रहती है।   मुख्य अंश: पद्मिनी कोल्हापुरे, अमी मिसोबा, अमायरा भाटिया   प्रियांक शर्मा और पारस मेहता और एमसीएचएफ प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित   गैरी द्वारा निर्मित   क्रिएटिव डायरेक्टर - रंजू वर्गीस   निर्देशक - दिनेश सुदर्शन सोइ   संगीत निर्देशक - दिलशाद शब्बीर शेखो   डीओपी - राकेश सिंह   सारेगामा इंडिया   धमाका रिकॉर्ड्स

View attached media content

- Shraddha Kapoor (@shraddhakapoor) 2 Dec 2021

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें