मलाइका अरोड़ा ने मां के लिए की स्पेशल पोस्ट-
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मां के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ खास पल बिताती नजर आ रही हैं। तस्वीर में मां बेटी की बॉन्डिंग देखने लायक है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका और उनकी मां सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। जहां एक्ट्रेस ने पाउट बनाया हुआ है तो वहीं उनकी मां हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी मां को जन्मदिन पर विश करते हुए लिखा, 'अरोड़ा परिवार की रीढ़ …हमारी मां जन्मदिन मुबारक हो लव यू! इसी के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की है।
फैंस और सेलेब्स दे रहे जन्मदिन की बधाई-
मलाइका की इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने मलाइका की मां जॉयस अरोड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे आंटी जॉयस, तो वहीं ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिल वाली इमोजी पोस्ट की है। इसके अलावा फिल्म निर्देशक विक्रम फडनिस, कोरियोग्राफर फराह खान और महीप कपूर ने भी मलाइका की मां को जन्मदिन की बधाई दी है।