फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar Birthday: करण के बर्थडे पर करीना की पोस्ट वायरल, लिखा, ‘तुम जैसा कोई नहीं’; कई सेलेब्स ने किया विश

Sun, 25 May 2025 03:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज निर्माता-निर्देशक करण जौहर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 53 साल के हो चुके करण को बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। करीना कपूर ने भी करण को बर्थ डे विश किया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर करण के नाम एक खास मैसेज भी साझा किया है। 
 
विज्ञापन
करण जौहर और करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर ने बॉलीवुड में कई यंग एक्टर्स को लॉन्च किया है। फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से लेकर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तक कई रोमांटिक और फैमिली ड्रामा फिल्में करण ने निर्देशित की हैं। कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण भी किया है। जानिए, इस फिल्ममेकर को आज करीना कपूर के अलावा किस-किस सेलिब्रिटी ने बर्थ डे विश किया। 

करीना ने लिखा प्यारा संदेश 

विज्ञापन

करीना कपूर ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्म में करण जौहर के साथ काम किया। दोनों सालों से गहरे दोस्त भी हैं। करीना ने करण जौहर के जन्मदिन पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की है। जिसमें लिखा है, ‘तुम जैसा कोई नहीं है, करण। मेरे शानदार दोस्त और भाई, जन्मदिन की शुभकामनाएं।’  

 

विज्ञापन

सोनम कपूर ने साझा की करण संग तस्वीर 
सोनम कपूर ने करण जौहर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपनी और करण की एक फोटो इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की है। 

तमन्ना भाटिया ने भी की पोस्ट 
तमन्ना भाटिया ने भी करण को बर्थ डे विश किया है। अपनी और करण की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ ही मैसेज लिखा है, 'ढेर सारा प्यार करण जौहर, आज और हमेशा।' 

नेहा धूपिया ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
नेहा धूपिया और करण भी काफी समय से दोस्त हैं। एक्ट्रेस ने करण के जन्मदिन पर एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। साथ ही इसमें जिक्र किया है कि करण ने उन्होंने एक खास तरह का डांस सीखा है। 

नम्रता शिरोडकर ने भी करण को किया बर्थ डे विश 
फिल्म एक्ट्रेस और साउथ एक्टर महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने भी इंस्टाग्राम पर करण जौहर को लेकर एक पोस्ट साझा की है। करण को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। 


काजोल ने भी साझा की पोस्ट 
करण जौहर और काजोल कई सालों से दोस्त हैं। एक्ट्रेस ने भी अपने प्यारे दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

तृप्ति डिमरी ने भी की करण के लिए पोस्ट 



 

अनिल कपूर और कैटरीना ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें