फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद बहुत सारे बच्चे चाहती हैं दीपिका पादुकोण, खास दोस्त रणवीर संग ले सकतीं हैं सात फेरे

Sun, 01 Apr 2018 08:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
पिछले कई दिनों से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें आ रही हैं। दोनों का परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों के परिवार ने शादी की डेट भी फाइनल कर ली है। हो सकता है शादी के बाद दीपिका एक्टिंग छोड़ अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हो जाएं। ये हम नहीं बल्कि खुद दीपिका ने बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : self
दीपिका ने DNA को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी के बाद वो एक्टिंग छोड़ सकती हैं। लाइमलाइट से बड़ी उनके लिए परिवार की खुशी है क्योंकि फैमिली से बढ़कर कुछ नहीं। दीपिका ने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि वो बहुत से बच्चे चाहती हैं। उन्होंने कहा था- मुझे नहीं पता ये कब होने वाला है. मेरा अभी कोई प्लान नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के परिवार ने मिलकर सितंबर और दिसंबर महीने में 4 डेट फिक्स की हैं। अभी इस डेट पर रणवीर और दीपिका की मुहर लगना बाकी है। हाल ही में दोनों मालदीव में छुट्टियां बिताकर वापस आए हैं।
 

4 of 5
इसी के बाद दोनों का परिवार एक-दूसरे से मिला। तारीख के साथ वेन्यू भी तकरीबन फाइनल कर लिया गया है। शादी में करीबी दोस्त और कुछ ही रिश्तेदार शामिल होंगे। कुछ दिन पहले दीपिका को अपनी मां और बहन के साथ ज्वैलरी की शॉपिंग करते भी स्पॉट किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे। लेकिन रणवीर के परिवारवाले मुंबई में ही शादी करने के इच्छुक हैं। क्योंकि सिंह परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते हैं। सभी रणवीर की शादी अटेंड करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें