फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएफपीसी में कर रहे थे जबरन घुसने की कोशिश, पुलिस ने एक्टर विशाल को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Actor Vishal
विज्ञापन
तमिल फिल्म निर्माता परिषद (टीएफपीसी) के कार्यालय में बृहस्पतिवार को जबरन प्रवेश करने के प्रयास को लेकर अभिनेता विशाल कृष्ण को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिससे वहां हंगामा हो गया।
विज्ञापन


विशाल प्रतिद्वंद्वी गुट द्वारा लगाया गया ताला कथित तौर पर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि निर्माताओं के प्रतिद्वंद्वी गुट ने कल परिसर को बंद कर दिया था। प्रतिद्वन्द्वी गुट विशाल और उनके निर्वाचित सहयोगियों के कामकाज से कथित तौर पर असंतुष्ट है और उसने अनियमितताओं के कुछ आरोप भी लगाये हैं।

वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि अभिनेता-राजनेता विशाल अपने समर्थकों के साथ टी नगर स्थित टीएफपीसी के दफ्तर पहुंचकर वहां लगा ताला तोड़ने और कार्यालय में जाने पर जोर दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों को उन्हें इंतजार करने की सलाह देते हुये देखा गया क्योंकि कुछ सरकारी अधिकारी इस मुद्दे को हल करने के लिए वहां पहुंचने ही वाले थे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने उनसे कम से कम असली चाभी आने और ताला खोलने तक रूकने को भी कहा। विशाल ने फिर भी पुलिस कर्मियों की बात नहीं मानी। पुलिस ने बताया कि उनके और पुलिस वालों के बीच कहा-सुनी हो गई, जिसके बाद उन्हें ‘‘गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने’’ के आरोप में हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें