फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रिमिक्स के बाद फाइनली सिम्बा को मिला ओरीजनल गाना, आपने सुना क्या?

Thu, 20 Dec 2018 02:23 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ranveer Singh - फोटो : social media
विज्ञापन
हिंदी सिनेमा में हीरो की एंट्री ही किसी फिल्म में दर्शकों को मिलने वाला पहला आनंद होती है। निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी को ये बहुत अच्छे से समझ आता है बस फिल्म के प्रमोशन के लिए रिलीज किए जाने वाले गानों के क्रम में उनसे गड़बड़ ये हुई कि फिल्म का हुकर उन्होंने तीसरे नंबर पर रिलीज किया।
विज्ञापन


रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा के अब तक दो गाने आ चुके हैं। पहला था, आंख मारे का रिमिक्स और दूसरा था नुसरत फतेह अली खान की एक कालजयी कृति का रिमिक्स। इस मामले में आला रे आला फिल्म सिम्बा का पहला ओरीजनल गाना है। शब्बीर अहमद को कुछ नया लिखने की छूट मिली और तनिष्क बागची के सामने भी पहले से सेट कोई खाका नहीं था तो दोनों ने मिलकर ठेठ मराठी अंदाज का जश्न तैयार कर दिया, आला रे आला।

आमतौर पर हिंदी गानों में इन दिनों हीरो हीरोइन लिप सिंक वाले गानों से बचते हैं, पर रणवीर सिंह की अब तक की कामयाबी की एक बड़ी वजह उनके लिप सिंक गाने भी रहे हैं। नाचते तो वह अच्छा हैं ही। आला रे आला में गीत, संगीत और नृत्य तीनों की ऊर्जाओं का मिलन हुआ है और इसके चलते ये गाना न सिर्फ कर्णप्रिय है बल्कि दर्शनीय भी बन पड़ा है। 
विज्ञापन


फिल्म में इस गाने पर सिम्बा को सीटियां मिलनी बनती हैं। गाने की कोरियोग्राफी सुंदर है और रणवीर सिंह भले दबंग के चुलबुल पांडे का पुरा लुक सिम्बा के लिए चुरा लाए हों लेकिन एक आलीशन सेट पर सैकड़ों डांसर्स के साथ फिल्माए गए इस गाने की पैकेजिंग अपीलिंग हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें