बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विशाल आंनद का निधन हो गया है। उन्होंने चलते चलते, सारे गामा, दिल से मिले दिल और टैक्सी ड्राइवर सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया था। खबर है कि विशाल आनंद का निधन बीते चार अक्तूबर को हुआ था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
विशाल आंनद का असली नाम भिष्म कोहली था। उन्होंने अपनी करियर में कुल 11 फिल्मों में काम किया था। इनमें से कुछ फिल्मों के वह निर्माता-निर्देशक भी रहे थे।