फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग से समय निकालकर मुबंई के गड्ढे भर रहे विक्की कौशल, बोले- दिन की शुरुआत का सबसे अच्छा तरीका

Sat, 18 Aug 2018 12:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म ‘संजू’ में दमदार एक्टिंग करके एक बार फिर से चर्चा में आए विक्की कौशल बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। हालांकि विक्की इन दिनों सोशल वर्क में भी काफी ध्यान दे रहे हैं। विक्की शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे सड़को के गड्ढे भरने के लिए मुंबई के वीरा देसाई रोड पहुंचे।  
विज्ञापन


विक्की कौशल ने दादाराव बिल्होरे की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाई। दादाराव बिल्होरे एक सब्जी विक्रेता हैं जो सप्ताह के 5 दिन सब्जी बेचते हैं और शेष दो दिन सड़कों के गड्ढे भरते हैं।

3 साल पहले 28 जुलाई 2015 को दादाराव का 16 साल का बेटा पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया था जिस वजह से उसकी मौत हो गई थी। तब से वह यह काम कर रहे हैं। वह पिछले तीन सालों में 600 गड्ढे भर चुके हैं। दादाराव बिल्होरे की कहानी से ही प्रेरित होकर मुंबई के लोगों ने "फिल इन द पॉटहोल्स प्रोजक्ट' शुरू किया है। इसका उद्देश्य भी गड्ढों की समस्या को हल करना है। 

इस मुहिम का साथ देते हुए विक्की कौशल ने बताया, ये सड़क मेरी बिल्डिंग के ठीक पीछे है और मुबंई की बारिश के कारण यहां के लोग इस तरह की बुरी सड़कों का सामना कर रहे हैं। ऐसी सड़के सिर्फ वाहन चालकों के लिए ही खतरनाक नहीं है बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी खतरनाक है।
 
विज्ञापन

विक्की ने बताया मैंने दादाराव बिल्होरे से बात की, उनकी कहानी सुनी, सीख लिया कि कैसे कुछ घंटे काम करके भी सड़कों के कई गड्ढे भरे जा सकते हैं। दिन की शुरुआत करने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की की झोली में दिलचस्प फिल्में जैसे 'उड़ी' और करण जौहर की फिल्म 'तख्त' हैं। 'उड़ी' की कहानी 2016 में भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। इसके अलावा विक्की कौशल की फिल्म 'मनमर्जियां' पहले ही अपने ट्रेलर से दर्शकों का दिल जीत चुकी है।

देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें