फैन्स को बहुत दिनों से इंतजार था कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ किसी फिल्म में नजर आए। ऐसे में यशराज बैनर ने उनकी ये ख्वाहिश पूरी कर दी हैं। जी हां, ऋतिक ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर इस बात की जानकारी दी है..
बता दें कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की आने वाली इस एक्शन फिल्म को लेकर काफी समय पहले ही ऐलान किया गया था, जिसने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया था। हर कोई इंतजार कर रहा था कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो और सेट से उनके सामने फिल्म की तस्वीरें आएं।
शेयर की गई इस तस्वीर में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं और दोनों स्टार्स बहुत ही खिलखिलाकर हंस रहे हैं।