फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर होली खेलने वाले इस हीरो ने इस बार रंग तक नहीं छुआ, वजह बड़ी दिलचस्प है

Mon, 13 Mar 2017 08:33 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
सूरज
विज्ञापन
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली एक ही फिल्म करने के बाद बॉलीवुड से गायब हो गए। हाल ही में उन्हें जी सिने अवॉर्ड्स में शिरकत करते हुए देखा गया। यहां उन्होंने होली खेलने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।
विज्ञापन


सूरज ने बताया कि वो इस बार होली नहीं खेलेंगे। सुरज ने कहा, 'मैं इस साल होली नहीं खेलूंगा। हालंकि, बचपन में, मैं रंगों से खेलता था और अब बड़े होकर मुझे समझ आ गया है कि यह पानी की बर्बादी है, इसलिए मैं होली नहीं खेलूंगा।'

सूरज ने शनिवार रात जी सिने अवॉर्ड्स के दौरान मीडिया से बात करते हुए यह कहा। उन्होंने कहा, “चूंकि, मेरी नई फिल्म की शूटिंग 15 दिनों में होने वाली है, इसलिए होली खेलकर मैं अपनी ‌स्किन पर किसी भी तरह के निशान नहीं चाहता। रंगों को छूटाना मुश्किल काम है, इसलिए इस साल मैं होली नहीं खेल रहा।” 
विज्ञापन


सूरज इससे पहले 2015 में अथिया शेट्टी के साथ फिल्म ‘हीरो’ में दिखाई दिए थे। बता दें कि सूरज पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड जिया खान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। ये केस अभी भी चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें