कैसे हुआ प्रशांत तमांग का निधन?
एएनआई के अनुसार, रविवार को दिल्ली में प्रशांत तमांग की उनके घर पर मृत्यु हो गई थी। पुलिस के अनुसार, उन्हें अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पोस्टमार्टम से मौत का सही कारण पता चलेगा। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं लग रहा है। उनकी पत्नी मार्था एले ने कहा कि यह एक स्वाभाविक मौत थी। प्रशांत सोते हुए ही चले गए थे और वह उनके बगल में ही थीं। उन्होंने किसी भी अफवाह को साफ करते हुए कहा कि कोई संदिग्ध बात नहीं है।
कहां होगा अंतिम संस्कार?
प्रशांत तमांग के पार्थिव शरीर को आज बाकी रस्मों के लिए दार्जिलिंग एयरपोर्ट से ले जाया जाएगा। जहां दार्जिलिंग के चौरस्ता में फैंस के लिए अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है। अंतिम संस्कार दार्जिलिंग में परिवार और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में होगा। बीजेपी सांसद राजू बिस्टा ने दुख जताया और कहा कि प्रशांत ने अपनी गायकी और प्रतिभा से गोरखा समुदाय को बहुत एकजुट किया।
कौन हैं प्रशांत तमांग?
प्रशांत दार्जिलिंग के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता थे। उनकी एक छोटी बेटी है और उनकी पत्नी एयर इंडिया में नौकरी करती हैं। परिवार दिल्ली में रहता था। प्रशांत ने 'पाताल लोक सीजन 2' में भी काम किया था और सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में भी होने वाले थे। उनकी अचानक मौत से सभी फैंस और दोस्त बहुत दुखी हैं।
दार्जिलिंग ले जाया जाएगा प्रशांत का पार्थिव शरीर
इंडियन आइडल के विजेता और अभिनेता प्रशांत तमांग का पार्थिव शरीर बागडोगरा हवाई अड्डे पर लाया गया। जहां से उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दार्जिलिंग ले जाया जाएगा। यहां पर मौजूद सभी उनके चाहने वालों ने प्रशांत तमांग के आखिरी दर्शन किए।
यह भी पढ़ें:गोल्डन ग्लोब में जेनिफर ने पहनी भारतीय डिजाइनर सब्यसाची की ज्वेलरी, 18 कैरेट सोने से बनी अंगूठी फ्लॉन्ट की..