राजस्थान के गिरोह से है कनेक्शन
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का खुलाया किया कि "हमने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सलमान खान के अपार्टमेंट के आसपास मौजूद रहेगी ताकि राजस्थान से गिरोह कोई हरकत न करें।"
पुलिस को मिली थी सीक्रेट इंटेल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस को सलमान खान पर हमले की सीक्रेट इंटेल मिली थी। जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि सलमान के साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ मुंबई पुलिस के आधा दर्जन सिपाही भी रहेंगे। गौरतलब है कि मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे गोल्डी बरार ने ली है। इसी गैंग ने आज से तकरीबन चार साल पहले सलमान खान को मारने की धमकी दी थी।
क्यों मिली थी सलमान खान को धमकी?
कथित तौर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान से नाराज थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण को पवित्र मानते हैं। इसलिए जब काला हिरण शिकार मामले में जब सलमान खान का नाम सामने आया तब लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता के हत्या की साजिश रची थी। हालांकि किन्ही कारणों की वजह से बिश्नोई की यह प्लानिंग सफल नहीं हो पाई।